फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बैंकों में नहीं पहुंचा अपडेट डाटा तो कॉलेज ने ऑफलाइन जमा की फीस

बैंकों में नहीं पहुंचा अपडेट डाटा तो कॉलेज ने ऑफलाइन जमा की फीस

Sat, 08 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में नहीं पहुंचा अपडेट डाटा तो कॉलेज ने ऑफलाइन जमा की फीस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गवर्नमेंट कॉलेज में साफ्टवेयर की प्राब्लम के चलते बनी चालान की समस्या का शुक्रवार को समाधान हो गया। जब स्टूडेंट चालान लेकर एसबीआई पहुंचे तो वहां विभाग की ओर से अपडेट डाटा नहीं था। जिस कारण स्टूडेंट फिर वापस कॉलेजों में लौटे। कॉलेज प्रबंधन ने ऑफ लाइन सिस्टम से ही स्टूडेंटस की फीस ली।

गवर्नमेंट कॉलेजों में बृहस्पतिवार को साफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण चालान नहीं निकल पा रहे थे। इस समस्या को देर शाम हल कर लिया गया। शुक्रवार की सुबह चालान निकाले तो सही निकले। चालान लेकर स्टूडेंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में पहुंचे। जहां कैशियर ने बताया कि उनका डाटा नहीं पहुंचा है। जिस कारण कुछ स्टूडेंट को वापस आना पड़ा। कॉलेज प्रबंधन ने फैसला लिया कि छात्रों की फीस ऑफलाइन ली जाएगी। जिसे बाद में बैंक में जमा करा दिया जाएगा। काउंटर बनाकर कॉलेज में ही फीस जमा की गई। करीब 55 छात्रों ने पीओएस मशीन के जरिए अपनी फीस जमा कराई। पहले दिन करीब 300 से अधिक बच्चों ने दाखिला ले लिया। छात्रों की मदद के लिए अलग अलग कमेटियों का गठन किया गया था। जो विद्यार्थियों को चालान भरन ेमें मदद कर रही थी। इसके अलावा डाक्यूमेंट जांचने का काम भी कमेटी के जिम्मे था।
विज्ञापन


शनिवार-रविवार खुुलेंगे कॉलेज
पहली लिस्ट में स्थान पाने वालों को 9 जुलाई तक फीस जमा कराना है। शनिवार व रविवार को बैंक बंद रहेंगे। जिसके चलते फैसला लिया गया कि इन दोनों दिन कॉलेज खुले रहेंगे। स्टूडेंट के चालान जरनेट किए जाएंगे। कॉलेज में ही छात्रों की फीस भी ली जाएगी। जिसे बाद में जमा कराया जाएगा। स्टूडेंट अपने एटीएम कार्ड , क्रेडिट कार्ड से भी फीस जमा करा सकेंगे। नकद फीस भी स्वीकार की जाएगी। सभी संस्था के कॉलेजों व निजी कॉलेजों में भी 8-9 जुलाई को चालान जरनेट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी लिस्ट 11 को आएगी
कॉलेजों में दूसरी लिस्ट 11 जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी लिस्ट में दाखिला लेने वालों को 14 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। तीसरी कट लिस्ट जारी नहीं होगी। इस लिस्ट के बाद फिजिकल काउंसिलिंग के जरिए दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed