{"_id":"595558d14f1c1bf24e8b478f","slug":"81498765521-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में 12 बाढड़ा में 14 एमएम बारिश से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में 12 बाढड़ा में 14 एमएम बारिश से जलभराव
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी में 12 और बाढड़ा में 14 एमएम बारिश से जलभराव
चरखी दादरी।
पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बरसात से तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई है। चरखी दादरी में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश होने पर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं बारिश से जलभराव होने पर लोगों को परेशानी जरूर हो रही है। जिन किसानों ने 14 से 18 जून के मध्य हुई बारिश के दौरान खरीफ की फसलों की बिजाई कर दी थी उन फसलों में बारिश से काफी फायदा पहुंचा है। पिछले 24 घंटों के दौरान चरखी दादरी में 12 एमएम, बाढड़ा में 14 एमएम व बौंद कलां ब्लॉक में चार एमएम बारिश दर्ज की गई । वीरवार को तापमान गिरकर 31.27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले तीन रोज पहले उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल बना हुआ था।
पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बरसात से तापमान में बारिश से खरीफ की फसलों में काफी लाभ पहुंच रहा है। जिन किसानों ने 14 से 18 जून के मध्य हुई 144 एमएम बारिश के बाद बाजरा, ग्वार व अन्य फसलों की बिजाई कर दी थी उन फसलों में इस बारिश से विशेष लाभ पहुंच रहा है। जिले का करीब 45 प्रतिशत रेतीला व करीब 55 प्रतिशत भूभाग में दोमट मिट्टी है। जिले के किसान खरीफ की फसलों के रूप में बाजरा, ज्वार, ग्वार, कपास व मूंग आदि की बिजाई अधिक मात्रा में करते हैं। गत खरीफ सीजन में जिले में 35 हजार एकड़ में बाजरा, 10 हजार एकड़ में धान ,27 हजार एकड़ में कपास व 30 हजार एकड़ में ग्वार की बिजाई हुई थी इस बार मानसून की समय पर बारिश होने पर बिजाई का रकबा और भी बढ़ने की उम्मीद है। इस बार कपास के प्रति किसानों का रुझान अधिक बढ़ा है। कपास की बिजाई रेतीला व समतल दोनो ही एरिया में संभव है। इसे किसान खरीफ की नकदी फसल मान रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अत्तर सिंह का कहना है कि बारिश सही समय पर हुई है। इससे किसान खरीफ की अगेती फसलों की बिजाई कर सकेंगे।