{"_id":"595004db4f1c1bc4628b469b","slug":"81498416347-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"hhh","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
hhh
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की टक्कर से जमीन पर गिरे बिजली के 3 खंभे, विद्युत आपूर्ति बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली।
शनिवार रात करीब 11 बजे कस्बे के रेलवे रोड़ स्थित मुख्य चौक, नया बस स्टैंड रोड पर बिजली के दो खंभे व एक मीटर पिल्लर बॉक्स एक वाहन में तार उलझ जाने से जमीन पर गिर गए। गनीमत रही कि हादसा रात को हुआ था और मौके पर कोई नहीं था नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था क्योंकि हादसे के समय विद्युत आपूर्ति चालू थी। गौर रहे कि दिन के समय उक्त स्थान अति व्यस्त रहते हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने प्रभावित खंभों की सप्लाई काट कर बाकी लाइन बहाल कर दी, लेकिन रात को खंभे क्षतिग्रस्त होने का खामियाजा इस लाइन से जुड़े मुख्य बाजार के सैकड़ों घरों एवं दुकानों के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा क्योंकि उनकी विद्युत आपूर्ति रात से लेकर समाचार भेजे जाने तक बाधित थी। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की लेट लतीफी के कारण प्रभावित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल होने में समय लगने की संभावना है, क्योंकि रात को 11 बजे हुए हादसे के बाद आज सांय तक निगम द्वारा टूटे खंभों को बदलने की प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई है। इस विषय में निगम के एसडीओ विजयपाल ने बताया कि रविवार के अवकाश के कारण स्टोर से सामान एवं लेबर की व्यवस्था नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को क्षतिग्रस्त खंभों को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।