फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वेद प्रचार रथ को लेकर आर्य प्रतिनिधि सभा में विवाद, मंत्री को नोटिस जारी

वेद प्रचार रथ को लेकर आर्य प्रतिनिधि सभा में विवाद, मंत्री को नोटिस जारी

Sun, 25 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
वेद प्रचार रथ को लेकर आर्य प्रतिनिधि सभा में विवाद, मंत्री को नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा में वेद प्रचार रथ के नाम पर खरीदी गई गाड़ी में अनियमितता का मामला सामने आया है। अनियमितता के इस मामले को लेकर सभा की तरफ से मंत्री को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। एक जुलाई को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में जवाब नहीं दिया गया तो मंत्री का कार्यभार किसी दूसरे व्यक्ति को दिया जा सकता है।
दरअसल, वेदों के प्रचार-प्रसार और समाज में फैली बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा की तरफ से अभियान चलाया जाना है। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति और पेड़ बचाओ अभियान भी शामिल है। इस अभियान के लिए आठ वेद प्रचार रथ खरीदें जाने हैं। सभा के मंत्री योगेंद्र आर्य के माध्यम से फिलहाल वेद प्रचार रथ के लिए एक ट्रैवलर गाड़ी खरीदी गई है। आरोप है कि इस गाड़ी को खरीदने में अनियमितता बरती गई है। नई गाड़ी की बजाय पुरानी गाड़ी खरीद ली गई। इस पूरे प्रकरण को लेकर सभा की तरफ से मंत्री को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। एक जुलाई को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें मंत्री को अपना पक्ष रखना होगा। यदि इससे पूरी कार्यकारिणी संतुष्ट होती है तो ठीक है, अन्यथा मंत्री का कार्यभार दूसरे व्यक्ति को भी दिया जा सकता है। पिछले कई दिनों से चल रहा यह विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि कार्यकारिणी की बैठक में क्या फैसला लिया जाता है। गौरतलब है कि आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा में 859 सदस्य हैं। कई माह पहले ही सभा का चुनाव हुआ है। सभा की प्रदेश में कई स्थानों पर बेशकीमती जमीन है।
विज्ञापन


यह बोले पदाधिकारी
वेद प्रचार रथ में अनियमितता के मामले को लेकर मंत्री को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एक जुलाई को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में अपना पक्ष रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मास्टर रामपाल आर्य, प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा

सभा की तरफ से नोटिस मिला है। गाड़ी खरीदने में अनियमितता का जो आरोप लगा है वह गलत है। बैठक में पक्ष रखा जाएगा।
- योगेंद्र आर्य, मंत्री, आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed