फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   80 runners of BRG 21 kilometer race

Rohtak News: 21 किलोमीटर दौड़ बीआरजी के 80 धावक

Mon, 20 May 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 20 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
80 runners of BRG 21 kilometer race
बहादुरगढ़। रविवार को वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के अवसर पर बहादुरगढ़ और गुरुग्राम में रन और वॉक का आयोजन किया गया। शहरवासियों को स्वस्थ रहने का संदेश देते हुए बीआरजी के 80 धावकों ने 21 किलोमीटर दौड़कर और अन्य ने वॉक में हिस्सा लेकर समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि 20 से 50 साल की आयु में कैंसर की बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है। जिस पर ध्यान न दिया जाए तो जल्द ही एडवांस स्टेज में पहुंच जाता है। पेट दर्द, बुखार, पेट में पानी भरना, मुंह से खून आना आदि लक्षणों को नजर अंदाज न करें। इलाज के दो से तीन हफ्ते में यदि लक्षण ठीक ना हो तो यह कैंसर की दस्तक हो सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट को दिखाना चाहिए। बीआरजी के डॉ. इमरोज ने बताया कि 80 से 90 प्रतिशत कैंसर की वजह अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। इनकी वजह से कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। 100 में से 60 से 70 प्रतिशत लोग एडवांस स्टेज में डॉक्टर के पास पहुंचते हैं इसलिए जागरूकता की अलख लगातार जलाए रखना जरूरी है। बीआरजी की टीम से दीपक छिल्लर को बहादुरगढ़, डा. किरण छिल्लर को गुरुग्राम, डा.. इमरोज को दिल्ली के लिए अंबेसडर बनाया गया। गुरुग्राम में डा. किरण छिल्लर ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम, बहादुरगढ़ में दीपक छिल्लर ने बीआरजी प्वाइंट सेक्टर-9 में दौड़ आययोजित हुई। दौड़ और वॉक के बाद प्रतिभागियों को टी-शर्ट और मेडल प्रदान किए गए। गुरुग्राम में हुई प्रतियोगिता मे बीआरजी से मुन्नी देवी ने 65 आयु में पहला स्थान हासिल किया। वहीं ईशवंती देवी को गेस्ट आफ ऑनर के रूप में सम्मानित किया गया। गुलाब सिंह ने दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। बहादुरगढ़ शहर से जगदीश राठी, सुचेत शौकीन, गुलशन, विजय सिंह, ब्रह्मप्रकाश मान, आरके मोर, परवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, गुलाब सिंह, बलजीत, प्रिंस, निकुंज, भोजराज टाक, विनीत सिंह, अंगद सिंह, निरंजन, नवीन राणा, नवनीत सिंह, पुष्कर, सरनाम, जसवीर सिंह जून, अनिल, पवन पंजेठा, अजय कंडोला, सुनील कश्यप, अनुराग, आशीष कुमार दौड़ में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed