{"_id":"60fdbd308ebc3ef75859a854","slug":"8-90-lakh-saplings-will-be-planted-panchavati-plant-will-be-installed-in-every-village-rohtak-news-rtk6189347143","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.90 लाख लगेंगे पौधे, हर गांव में लगेगा पंचवटी पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.90 लाख लगेंगे पौधे, हर गांव में लगेगा पंचवटी पौधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए जिले में आठ लाख 90 हजार पौधे लगाए जाएंगे। चार लाख 90 हजार पौधे वन विभाग और चार लाख पौधागीरी एवं जल शक्ति अभियान के तहत लगेंगे। दो लाख पौधे आम जनता को मुफ्त में मिलेंगे। पौधागीरी स्कीम के तहत छात्र-छात्राओं को 57041 पौधे दिए जाएंगे। पंचवटी स्कीम के तहत प्रत्येक गांव में एक पंचवटी का पौधा लगेगा। प्रदेश में 72वां वन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने दी है।
उपायुक्त ने बताया प्रदेश में 72वां वन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन वनों के संरक्षण एवं पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कटिबद्ध है। ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। वन विभाग जिले में पौधरोपण कर रहा है। वर्ष 2021-22 में आठ लाख 90 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। चार लाख 90 हजार पौधे वन विभाग और चार लाख पौधे पौधागिरी एवं जल शक्ति अभियान के तहत लगेंगे। सेल स्कीम के तहत दो लाख पौधे जनता को मुफ्त मिलेंगे। पौधागीरी स्कीम के तहत छात्र-छात्राओं को 57041 पौधे मिलेंगे। जल शक्ति अभियान के तहत प्रत्येक गांव को एक-एक हजार पौधे दिए जाएंगे। ऑक्सीवन स्कीम के तहत दो ऑक्सीवन पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुनारिया तथा भैरो-भैणी पंचायत भूमि पर बनाने का प्रस्ताव है। पंचवटी स्कीम के तहत प्रत्येक गांव में एक पंचवटी का पौधा लगेगा। पंचवटी पौधरोपण में बायोडायवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी का सहयोग लिया जाएगा। 170 पंचवटी लगाने का लक्ष्य है और अब तक 80 गांव में लगाए जा चुके हैं।
सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से दिया पौधरोपण का संदेश
वन महोत्सव कार्यक्रम पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया में हुआ। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से वन महोत्सव में उपस्थित लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण का संदेश दिया। इस मौके पर मेयर मनमोहन गोयल, एडीसी महेंद्र पाल, आईआईएम के निदेशक धीरज शर्मा, एलपीएस बोसार्ड के एमडी एवं समाजसेवी राजेश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के डीएसपी अजमेर सिंह ने पौधा रोपण किया। इस दौरान वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक एमएल राजवंशी, उप मुख्य वन संरक्षण रेनू बाला शर्मा, सुधीर, सुभाष चंद्र, हितेश डागर, बंसी विज, विकास पंवार, अनीता बुधवार, काला मायना, सतेंद्र स्वामी, सन्नी निझावन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आने वाली पीढ़ी को नहीं होगी परेशानी
एडीसी महेंद्र पाल ने कहा स्वच्छ हवा के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।
निगम शहर में लगवाएगा एक लाख पौधे
मेयर मनमोहन गोयल ने कहा नगर को हरा-भरा बनाया जाएगा। निगम क्षेत्र में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। लोगों में पौधरोपण के प्रति रुझान बढ़ रहा है।
जलवायु परिवर्तन के दौर में पौधरोपण जरूरी
एलपीएस बोसर्ड के एमडी एवं समाजसेवी राजेश जैन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में पौधरोपण का महत्व और बढ़ गया है। जंगल नष्ट हो रहे हैं जिसका असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। उप मुख्य वन संरक्षक रेनू बाला शर्मा ने वन महोत्सव पर प्रकाश डाला। शास्त्रों में वनों के बताए महत्व को बताया गया। इसलिए प्रत्येक जहां भी स्थान मिले पौधा लगाना चाहिए।
पर्यावरण प्रेमी व प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में बिजेंद्र पहरावर, मास्टर राजरूप राठी बोहर, रामदिया रुड़की, शिवकुमार, प्रेम कुमार बखेता, अरविंद भाटिया, नरेश कुमार, संजय मलिक, विकास नांदल, सतबीर, अनीता बुधवार, अनिल रोहिल्ला हैं। क्विज प्रतियोगिता में मुकेश प्रथम, अंजलि द्वितीय व साहिल तृतीय स्थान पर रहे। फिरमेश खान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पेंटिंग में कुशल प्रथम, प्रिंस द्वितीय व दीपक तीसरे स्थान पर रहे।