{"_id":"6994b351c6247ae2a6017350","slug":"7616-students-appeared-for-the-class-10-cbse-mathematics-exam-rohtak-news-c-203-1-mgh1006-124140-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 7,616 विद्यार्थियों ने दी दसवीं की सीबीएसई गणित की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 7,616 विद्यार्थियों ने दी दसवीं की सीबीएसई गणित की परीक्षा
विज्ञापन
फोटो संख्या:62 शहर के आरपीएस स्कूल में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की जांच करते शिक्षक। संवाद
महेंद्रगढ़। जिले के 19 केंद्रों पर पहले दिन केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कक्षा दसवीं के 7,638 में से 7,616 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही। जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा के लिए सीबीएसई गुरुग्राम की ओर से केंद्रों पर ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। मंगलवार को कक्षा दसवीं की गणित विषय की परीक्षा रही। सुबह साढ़े 9 बजे एंट्री शुरू की गई। इस दौरान विद्यार्थियों की जेब, जूते आदि जांचे गए और एडमिट कार्ड भी चेक किया गया।
इसके बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। बाद में 10 बजे एंट्री बंद हुई और विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका दी गई। आधे घंटे बाद विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका देकर परीक्षा शुरू करवाई गई।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सख्ती रही और पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। कर्मचारियों की ओर से केंद्र के चारों ओर गश्त की गई और किसी को भी स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया।
परीक्षा के दौरान केंद्रों के पास भी किसी को नहीं आने दिया और न ही बाहरी हस्तक्षेप हो पाया। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा चली। दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा संपन्न हुई और सभी विद्यार्थी बाहर आए तो उनके चेहरे पर अलग ही मुस्कान थी।
-- -- -- -- --
-विद्यार्थी बोले: उम्मीद के विपरीत रहा पेपर:
परीक्षा के लिए रात को अधिक तैयारी की है। दिन में सोती थी और रात को पढ़ाई करती थी। पेपर कठिन होने की उम्मीद थी लेकिन पेपर बहुत आसान था। पूरा पेपर पाठ्यक्रम से ही आया था और कुछ कठिन सवाल थे। -महक, छात्रा
-- -- -- -- --
परीक्षा के लिए तैयारी काफी दिनों से चल रही थी और पूरे साल का पाठ्यक्रम भी दोहराया था। इसके साथ मॉडल टेस्ट पेपर भी हल करके स्वयं तैयारी परखी और शिक्षकों से भी सुझाव लिए। स्कूल समय के बाद स्वयं से पढ़ाई की थी। पेपर बिल्कुल आसान था। - अनु, छात्रा
-- -- -- --
गणित का पेपर बिल्कुल सही था और तैयारी किए गए पाठ्यक्रम से ही आया था। पेपर में आसान और कठिन दोनों तरह के प्रश्न थे। पेपर जितना कठिन सोचा था उतना कठिन नहीं था। इसके लिए विशेष कक्षाओं में पढ़ना भी लाभदायक रहा है। -भानु, छात्र
-- -- -- -- -
परीक्षा के पहले दिन 11 घंटे तक पढ़ाई की और इससे पहले भी तैयारी के लिए मॉडल टेस्ट पेपर व शिक्षकों के टिप्स फॉलो किए हैं। मेरा पढ़ने का तरीका यूनिट के अनुसार था और इसमें से ही प्रश्न आए हैं। पेपर लगभग सही हुआ है और पास होने की पूरी उम्मीद है। -प्रिंस, छात्र
-- -- -- -- -
- वर्जन:
जिले के सभी 19 केंद्रों पर परीक्षा हुई। नकल की रोकथाम के लिए गुरुग्राम सीबीएसई की ओर से ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। परीक्षा में 7,616 विद्यार्थी शामिल हुए जबकि 22 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। -डॉ. किशोर तिवारी, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई महेंद्रगढ़