फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   75 roadways buses sent to Gurugram, arrangements depend on 42 buses of kilometer scheme

Rohtak News: रोडवेज की 75 बसें गुरुग्राम भेजीं, किलोमीटर स्कीम वाली 42 बसों के भरोसे व्यवस्था

Mon, 11 Mar 2024 03:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
75 roadways buses sent to Gurugram, arrangements depend on 42 buses of kilometer scheme
रोहतक। रविवार को रोडेवज डिपो की 75 बसों को गुरुग्राम में प्रधानमंत्री के होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना कर दिया गया। ऐसे में सोमवार को जिले के किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में रोडवेज बसें नहीं चल पाएंगी। साथ ही चंडीगढ़, हिसार, सिरसा, जींद, पानीपत, दिल्ली और भिवानी रूट भी प्रभावित रहेंगे। इन सभी रूटों पर सिर्फ किलोमीटर स्कीम की 42 बसें ही चल पाएंगी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। रोहतक डिपो में 184 बसें हैं। इनमें से 75 बसों को गुरुग्राम भेजा गया है। रविवार को इन बसों के साथ 150 चालक और परिचालक भ्री भेजे गए। गुरुग्राम भेजे जाने के बाद बचीं 109 बसें और किलोमीटर स्कीम वाली 42 बसें नाकाफी हैं। ऐसे में सोमवार को यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। डिपो की तरफ से यात्रियों को आने जाने के लिए अन्य कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

रोडवेज सर्व कर्मचारी संघ की तरफ से कहा गया है कि यात्रियों की सहूलियत के लिए चलाई जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों का इस तरह का प्रयोग पहली बार नही है, इससे पहले भी कुरुक्षेत्र, करनाल ,नूह, पलवल आदि जगह काम के रूप में लिया गया है। 16 फरवरी को रेवाड़ी में एम्स के उद्घाटन के बहाने से बुलाई गई रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए पूरे प्रदेश के सभी डिपो से सैकड़ों गाड़ियों को वहां बुलाया गया था। इनकी संख्या लगभग 1750 के आसपास थी तो आने-जाने में ईंधन बेवजह खर्च हुआ था। बसों को रैलियों और नेताओं के कार्यक्रमों में भेजे जाने से क्या जनता के हिस्से आने वाले साधनों और धन का दुरुपयोग नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बसों के साथ एक रोडवेज इंस्पेक्टर हुए रवाना
रोडवेज की 75 बसों के साथ एक रोडवेज इंस्पेक्टर को भी रवाना किया गया है ताकि वह चालक व परिचालक पर पूरी नजर रख सकें। इंस्पेक्टर की ड्यूटी इसलिए लगाई गई है, अगर कोई चालक व परिचालक अपनी ड्यूटी में कोताही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।


रोहतक डिपो से 75 बसाें को गुरुग्राम के लिए रवाना किया गया है। इसमें चालक और परिचालकों को भी भेजा गया है। रूटों पर किलोमीटर स्कीम की बसों को रवाना किया जाएगा।
जयवीर हुड्डा, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed