फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   75 personalities of the city will get Amar Ujala Achiever Award today

Rohtak News: शहर की 75 शख्सियतों को आज मिलेगा अमर उजाला अचीवर अवाॅर्ड

Wed, 19 Jul 2023 03:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
75 personalities of the city will get Amar Ujala Achiever Award today
रोहतक। विभिन्न सामाजिक कार्याें में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली शहर की खास 75 शख्सियतों को बुधवार अमर उजाला समाचार पत्र की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला अपनी 75वीं वर्षगांठ पर अमर उजाला अचीवर अवॉर्ड समारोह आयोजित करने जा रहा है। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार से जुड़ीं संस्थाएं, उद्यमी और संगठनों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इन सभी ने अपने-अपने स्तर पर समाज में जरूरतमंदों की मदद की है और लोगों को आगे बढ़ने में सहयोग दिया है। इन समाजसेवियों के नाम गो सेवा, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, बच्चों की शिक्षा में सहयोग देने जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

समारोह में बतौर मुख्यातिथि नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा व डीएलसी सुपवा के कुलपति गजेंद्र चौहान शिरकत करेंगे। सम्मान समारोह का आयोजन शाम चार बजे शीला बाईपास के समीप होटल रिवाज में होगा। इसमें दोनों मुख्यातिथि स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed