फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   75 boxing players were selected in the Army's pre-trials.

Rohtak News: आर्मी के प्री ट्रायल में बॉक्सिंग के 75 खिलाड़ियों का चयन

Sat, 06 Dec 2025 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 06 Dec 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
75 boxing players were selected in the Army's pre-trials.
13...रोहतक के आर्यन्स बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब सुनारिया में आर्मी की ओर से आयोजित बॉक्सिंग के प्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। आर्मी की ओर से बॉक्सिंग के प्री ट्रायल में शुक्रवार को दूसरे दिन 75 खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्री ट्रायल में देशभर के करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्री ट्रायल में चयनित खिलाड़ी पुणे में होने वाले अंतिम ट्रायल में भाग लेंगे।
आर्यन्स बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब सुनारिया में शुक्रवार से बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी (बीएससी) व गर्ल्स स्पोर्ट्स कंपनी (जीएससी) के लिए ट्रायल हुआ। बॉक्सिंग कोच संजीव ने बताया कि अंडर-14 और अंडर 17 के महिला व पुरुष वर्ग में ट्रायल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान 40 लड़के व 35 लड़कियों को चयन किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रायल के दूसरे दिन मुख्य अतिथि आर्मी से कर्नल दारा सिंह चहल व इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनेश लाकड़ा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच संजीव ने बताया कि प्री ट्रायल में चयनित खिलाड़ी फरवरी 2026 में पुणे में होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेंगे, जहां चयन होने वाले खिलाड़ी बीएससी व जीएससी कंपनी में भर्ती हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जब तक वे खिलाड़ी साढ़े 17 साल के नहीं होते हैं, तब तक उनका खर्च आर्मी की ओर से वहन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें आर्मी में भर्ती कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान अजय साई कोच, कोच धीरज रांगी, कोच नवीन हुड्डा, कोच सोनिया ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया

13...रोहतक के आर्यन्स बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब सुनारिया में आर्मी की ओर से आयोजित बॉक्सिंग के प्

13...रोहतक के आर्यन्स बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब सुनारिया में आर्मी की ओर से आयोजित बॉक्सिंग के प्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed