फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   72 thousand rupees cheated from a young man on the pretext of earning while sitting at home

Rohtak News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर युवक से ठगे 72 हजार रुपये

Sun, 04 Dec 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
72 thousand rupees cheated from a young man on the pretext of earning while sitting at home
रोहतक। हनुमान कालोनी के युवक को ऑनलाइन घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर गिरोह ने 72 हजार रुपये की राशि हड़प ली। अब साढ़े 49 हजार और जमा कराने के लिए कह रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हनुमान कालोनी निवासी बलराम ने दी शिकायत में बताया कि वह घर बैठा था। व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि घर बैठे पैसे कमाएं। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए वह जाल में फंस गया। उसने साइट पर संपर्क करके पहले 100 रुपये जमा करवाए। पहले उसे कमीशन मिलने लगा। उसके बाद पहले 500, फिर 18 हजार और उसके बाद 59 हजार 300 रुपये लगवाए। अब 49 हजार 593 रुपये जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। बताया गया इतनी राशि जमा कराने के बाद ही पूरा पैसा वापस जाएगा। इस तरह उसे जाल में फांसकर पैसा हड़पा गया है। सिटी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज मोबाइल नंबर व साइट की जानकारी साइबर क्राइम ब्रांच से मांगी गई है। ताकि जांच आगे बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed