फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   7,177 candidates appeared for HTET on the first day, today 16,850 candidates will appear for the exam at 41 centers

Rohtak News: पहले दिन 7,177 ने दिया एचटेट, आज 41 केंद्रों पर 16,850 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Thu, 31 Jul 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 31 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
7,177 candidates appeared for HTET on the first day, today 16,850 candidates will appear for the exam at 41 centers
सैनी महाविद्यालय में एचटेट के लिए लाइन में खड़े अभ्यर्थी। संवाद
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को शाम के सत्र सत्र में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की लेवल तीन (पीजीटी) की परीक्षा में 7,177 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंधक किए गए थे। वहीं जिले के 41 परीक्षा केंद्रों पर 31 जुलाई को 16,850 अभ्यर्थी एचटेट देंगे।
विज्ञापन

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल तीन की परीक्षा के लिए जिले में 27 केंद्र बनाए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस की सुरक्षा के बीच स्थानीय खजाना कार्यालय से एचटेट के प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर व पुलिस की सहायता से अभ्यर्थियों की जांच की गई। महिला अभ्यर्थियों को अपने कंगन, नथुनी, माला व रबर बैंड उतारने पड़े। अभ्यर्थियों ने पेपर अच्छा जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 जुलाई को सुबह के सत्र में लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा के लिए 41 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक होगी। शाम के समय 3 से 5:30 बजे तक लेवल एक (पीआरटी) की परीक्षा ली जाएगी।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से 2 घंटे 10 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है ताकि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमीट्रिक इत्यादि अनिवार्य औपचारिकताएं समय से पूरी हो सकें।

------------

पढ़ने वालों के लिए परीक्षा बेहद आसान रही। जिन अभ्यर्थियों ने पाठ्यक्रम नहीं पढ़ा होगा उनके लिए परीक्षा बिल्कुल कठिन थी। -गुंजन, अभ्यर्थी।
-----------

एचटेट का पेपर काफी सरल था। सरल प्रश्नों का पहले जवाब दिया। इस बाद कठिन प्रश्नों को आखिर में पूरा किया। -विधि, अभ्यर्थी।
-------------

गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र दिया गया। स्वयं पठन-पाठन कर परीक्षा दी है। उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। -रचना, अभ्यर्थी।
--------------

पहली बार एचटेट का पेपर दिया है। पेपर काफी सरल रहा। प्रशासन की ओर से केंद्र पर अच्छी व्यवस्थाएं की गईं। - दीक्षा, अभ्यर्थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed