फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वैक्सीनेशन से जिले में बच्ची की मौत का मामला

वैक्सीनेशन से जिले में बच्ची की मौत का मामला

Sat, 16 Feb 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
वैक्सीनेशन से जिले में बच्ची की मौत का मामला
वैक्सीनेशन से जिले में बच्ची की मौत का मामला
विज्ञापन

-तीन इंजेक्शन लगाने के बाद पिलाई थी दवा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण काहनौर निवासी मनोज के घर अंधेरा कर गया। पीड़ित की बेटी ने इंजेक्शन लगने के अगले दिन दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने इस मौत की जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी वह पीड़ित के घर तक नहीं पहुंची है। अधिकारी बैठक कर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में व्यस्त हैं।

मृतक के पिता मनोज ने बताया कि उन्होंने गांव के ही अस्पताल में अपनी बेटी को टीके लगवाए थे। बेटी को तीन टीके लगाए गए थे और उसे दवा भी पिलाई गई थी। टीका लगाने के बाद अस्पताल में एक गोली के चार हिस्से करके दिए गए और कहा गया था वह उसे दे दें। घर जाने के बाद बेटी को बुखार हुआ और उन्होंने दवा दी, लेकिन रात को बुखार 105 डिग्री तक हो गया। बेटी के शरीर पर भी निशान हो गए थे। वह सुबह अस्पताल गए और स्टाफ को कहा कि उन्होंने कैसा इंजेक् शन लगा दिया। इसके बाद स्थिति बिगड़ने पर वह कलानौर अस्पताल ले गए, आराम न होने पर वह एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां भी डॉक्टरों ने जब जवाब दिया तो वह बेटी को लेकर रोहतक पीजीआईएमएस आ रहे थे और पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचते-पहुंचते लड़की ने दम तोड़ दिया। मनोज ने बताया कि वह पेशे से मजदूरी करता है और उसकी पहली बेटी थी। लेकिन टीके ने उसकी जान ले ली, अब उसे कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि टीका लगने के बाद बच्ची की मौत कैसे हुई। हालत यह है कि उनसे स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी यह तक पूछने नहीं आया कि वह कैसे हैं। हालांकि, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में बच्चे की मौत हुई है, ऐसे में वह उसके घर कैसे जाए। वह इस केस की जांच के लिए पीड़ित से मिलेंगे, लेकिन वह चाहते हैं कि पहले घरवाले कुछ शांत हो जाएं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लड़की की मौत पर खेद जताते हुए अपना पक्ष रखा है कि वह इस मौत की जांच कर रहे हैं। हालांकि टीकाकरण में किसी भी समस्या पर उन्होंने इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed