{"_id":"5bf1d238bdec22699d5adc9c","slug":"71542574648-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-दुकान बचाने के लिए भूख हड़ताल करेंगे दुकानदार, सहकारिता मंत्री ग्रोवर ने मांगे दो दिन, बोले थ्यारा नुकसान मेरा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-दुकान बचाने के लिए भूख हड़ताल करेंगे दुकानदार, सहकारिता मंत्री ग्रोवर ने मांगे दो दिन, बोले थ्यारा नुकसान मेरा नुकसान
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग : रेलवे के एलीवेटेड ट्रैक के निर्माण का मामला, दशकों से चल रही पुश्तैनी दुकानें टूटने से रोजगार छिनने को लेकर आहत हैं दुकानदार
हेडिंग : घर-दुकान बचाने के लिए भूख हड़ताल करेंगे दुकानदार, सहकारिता मंत्री ग्रोवर ने मांगे दो दिन, बोले थ्यारा नुकसान मेरा नुकसान
-कांग्रेस की पूर्व मंत्री के नाम भी रेलवे ने भेजा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। चुनावी मौसम से पहले गांधी कैंप के बीचों बीच गुजरने वाले एलीवेटेड ट्रैक के निर्माण को लेकर रेलवे द्वारा थमाए नोटिस मिलने से 60 से ज्यादा परिवार खौफजदा हैं। छह दशक पुराना रोजगार व आशियाना बचाने के लिए पीड़ित जहां भूख हड़ताल पर जाएंगे, वहीं रेलवे ने कांग्रेस की पूर्व मंत्री प्रसन्नी देवी के नाम भी नोटिस जारी किया है। इसमें 32.0 गुणा 2.90 मीटर जमीन एक सप्ताह में खाली करने की हिदायत दी गई है। नोटिस मिलने से परेशान गांधी कैंप के लोग देर शाम सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से मिले। मंत्री बोले, थ्यारा नुकसान मेरा भी है। मुझे दो दिन दे दो, कोई न कोई रास्ता निकल दूंगा।
रेलवे का नोटिस मिलने के बाद से गांधी कैंप के लोगों में खलबली मची है। पिछले दो दिनों से नोटिस पाने वाले परिवार बेचैन हैं। अपना रोजगार छिनने की चिंता में घिरे दुकानदारों ने रविवार को कई दौर में बैठकें कीं। यहां सभी ने अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हुए संघर्ष का रुख अपनाने पर जोर दिया। उनका कहना है कि वे अपना घर व रोजगार बचाने के लिए भूख हड़ताल करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। रेलवे की ओर से सात महीने पहले भी नोटिस आया था। उस समय भी सहकारिता मंत्री ने दुकानें व मकान नहीं तोड़े जाने की बात कही थी। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सात दिन का नोटिस देते हुए दुकानें व मकान खाली करने की चेतावनी दी है। इसके बाद वे कुछ नहीं सुनेंगे। उनके साथ अधिकारी भी होंगे। उनकी मौजूदगी में कब्जे हटवाए जाएंगे। ऐसा हुआ तो हम कहीं के नहीं रहेंगे। पिछले 50 से 60 वर्षों से यहां बसे हैं। हमारे बाप-दादा यहां आए थे। तब से यहीं रहकर किसी तरह अपना गुजर बसर कर रहे हैं। हमारी दुकानों के लिए न तो जगह दी गई है न ही मुआवजे की कोई बात हुई है। यह जमीन हमारी है। हमारे पास रजिस्ट्री है। यह जमीन किसी को नहीं देंगे।
----------
कांग्रेस की पूर्व मंत्री समेत 15 को गया नोटिस
शहर के चाणक्यपुरी व अर्जुन नगर इलाके में भी रेलवे ने नोटिस जारी किया गया है। इसमें पूर्व मंत्री प्रसन्नी देवी समेत करीब 15 से ज्यादा लोग शामिल हैं। रेलवे ने 24 नवंबर तक का समय दिया है। पूर्व सीएम स्व. भजनलाल की सरकार में मंत्री रहीं प्रसन्नी देवी छह बार विधायक रहीं। यहां तक संयुक्त पंजाब विधानसभा में 1959 में पहली बार विधायक चुनी गई थीं। 2015 में उनका देहांत हो चुका है। उनका मकान बजरंग के पास निजी बेंक्वेट हॉल के पीछे है। फिलहाल परिवार यहां नहीं रहता।
विज्ञापन
.......
मंत्रीजी, घर व दुकानें टूट गईं तो हम कहां जाएंगे
रविवार शाम करीब सवा सात बजे गांधी कैंप के दुकानदार मंत्री के निवास पर पहुंचे। यहां उनके बीच हुई एक घंटे हुई बातचीत में दुकानदारों ने मंत्री को अपना दर्द सुनाया। उन्होंने कहा कि मंत्रीजी हमारे घर, दुकानें टूट रही हैं। ये नहीं रहे तो हम कहां जाएंगे। रेलवे की टीम ने सात दिन का समय दिया है। दो दिन बीत चुके हैं। हमारी मदद करो। हमें समाधान चाहिए। आश्वासन नहीं। हमारा रोजगार चला जाएगा। अब भी कुछ नहीं किया तो कुछ नहीं बचेगा।
.......
तुम्हारा चौकीदार मैं, नहीं होने दूंगा नुकसान
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने दुकानदारों की बात सुनने के बाद कहा कि तुम मेरे परिवार के लोग हो। तुम्हारा चौकीदार मैं हूं। नुकसान नहीं होने दूंगा। रेलवे अधिकारी से बात कर उन्हें फिलहाल कार्रवाई नहीं करने के लिए कहते हुए मंत्री ने लोगों को उनकी सहमति से ही कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सहमति के बाद भी नुकसान हुआ तो उसकी भरपाई की जाएगी। मुझे दो दिन का समय दो। समस्या का समाधान करेंगे।