{"_id":"5bec8d16bdec22695873d112","slug":"71542229270-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक पीजीआई में हुई मौत गर्भवती नाबालिग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया बालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक पीजीआई में हुई मौत गर्भवती नाबालिग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया बालिग
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
रोहतक पीजीआई में हुई मौत, गर्भवती नाबालिग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया बालिग
नारनौंद। क्षेत्र के एक गांव में मानव तस्करी के तहत लाई गई लड़की के शव का बुधवार को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मामले में नया मोड़ आ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक लड़की की उम्र डॉक्टरों ने 21 से लेकर 25 साल के बीच बताई है, जबकि लड़की की मौत से पहले अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने लड़की को नाबालिग बता कर पुलिस को सूचना दी थी।
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा पुलिस को दी सूचना के अनुसार एक नाबालिग लड़की जिसकी उम्र 15 साल से कम है और उसकी डिलीवरी हुई है। खराब हालत में उसे अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया था, लेकिन सोमबीर उसे वहां से बिना डॉक्टरों को सूचना दिए ही घर ले गया। उसी सूचना के आधार पर मिर्चपुर पुलिस ने लड़की को सोमबीर के घर से बेहोशी की हालत में बरामद किया था और उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया था। इलाज के दौरान मंगलवार को लड़की ने दम तोड़ दिया थ।
हत्या की धारा भी जुड़ी केस में
लड़की की मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या की धारा को भी मामले में जोड़ दिया है। इससे पहले नारनौंद पुलिस ने मामले मेें आरोपियों के खिलाफ 371, 376डी व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने धारा 302 को भी जोड़ा दिया है।
विज्ञापन
मामले से जुड़े आरोपी सोमबीर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर नारनौंद पुलिस को सौंप दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से बाकी दोनों आरोपियों के ठिकानों के बारे में पूछताछ करेगी। अपने आप को लड़की का पति बताने वाले सोमबीर व लड़की को खरीदकर सोमबीर को बेचने वाले कैथल जिले के कुराड़ निवासी राजेश व उसके रिश्तेदार रोहतक निवासी सुरेंद्र व अन्य के खिलाफ पूछताछ की जाएगी।
वर्जन
इलाज के दौरान मंगलवार रात लड़की की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें डॉक्टरों ने लड़की की उम्र 21 से 25 साल के बीच बताई है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। बाकी बचे दोनों आरोपियों की तलाश जारी है, उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेश कुमार, प्रभारी, नारनौंद थाना।