फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुप्रीम कोर्ट फैसले से कोई लेनादेना नहीं, हिंदुओं की मांग है कि राम मंदिर तुरंत बने: प्रवीण तोगड़िया

सुप्रीम कोर्ट फैसले से कोई लेनादेना नहीं, हिंदुओं की मांग है कि राम मंदिर तुरंत बने: प्रवीण तोगड़िया

Fri, 28 Sep 2018 04:37 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट फैसले से कोई लेनादेना नहीं, हिंदुओं की मांग है कि राम मंदिर तुरंत बने: प्रवीण तोगड़िया
फोटो सहित
विज्ञापन

------
सुप्रीम कोर्ट फैसले से कोई लेनादेना नहीं, हिंदुओं की मांग राम मंदिर तुरंत बने : प्रवीण तोगड़िया
-हिसार जाने से पहले रोहतक में रुके अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष, बोले-मंदिर बनाने का रास्ता संसद में कानून बनाकर निकाले सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद को अलग रखते हुए वीरवार को सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट दिया कि नमाज पढ़ना मस्जिद का अभिन्न हिस्सा नहीं है। इस जजमेंट पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि इससे हिंदुओं का कोई लेनादेना नहीं है। हिंदू चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर तुरंत बने। राम मंदिर बनने का रास्ता संसद में अध्यादेश लाकर कानून बनाना है। वीरवार को हिसार में आयोजित सभा में जाने से पहले प्रवीण तोगड़िया रोहतक में करीब एक घंटे रुके और सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
दोपहर तीन बजे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के रोहतक जिलाध्यक्ष सहीराम फरमाणा के कार्यालय में प्रवीण तोगड़िया पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन यह स्पष्ट मत भी है कि मंदिर बनाने का रास्ता संसद में कानून बनाकर ही निकाला जा सकता है। 32 साल से भारतीय जनता पार्टी हिंदुओं से वादा करती आई कि पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी तो राम मंदिर बनाने के लिए संसद में कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ट्रिपल तलाक पर कानून बना सकती है, जीएसटी का कानून बना सकती है तो संसद में राम मंदिर के कानून के लिए हिंदुओं को इंतजार क्यों कराया जा रहा है। वीरवार को आए जजमेेंट से हिंदुओं को कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


अब मीटिंग बहुत हुई, 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या करेंगे कूच
राम मंदिर निर्माण पर तोगड़िया ने कहा कि 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या के लिए कूच करेंगे। लखनऊ शहर में करीब 30 किलोमीटर की पदयात्रा होगी, जिसके बाद गाड़ियों से देशभर से कार्यकर्ता अयोध्या जाएंगे। अब मीटिंग बहुत हो गई, संसद में अगर नरेंद्र मोदी की सरकार राम मंदिर बनाने के लिए कानून नहीं लाती है तो अयोध्या कूच कर अपनी मांग बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
‘किसानों, युवाओं और व्यापारियों के बाद नरेंद्र भाई अब ‘राम’ के साथ कर रहे वादाखिलाफी’
-प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, बोले-रामलला तंबू में बैठे हैं और उन्हें शर्म तक नहीं आती
कुशाग्र मिश्रा
रोहतक। केंद्र की सत्ता में आए चार वर्ष बीत जाने के बावजूद राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून न बनाने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘राम’ के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और व्यापारियों के बाद अब नरेंद्र भाई राम के साथ वादाखिलाफी कर रहे हैं। राम मंदिर बनाने की उनकी इच्छा ही नहीं है। रामलला तंबू में बैठे हैं और उन्हें शर्म तक नहीं आती।
रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए तोगड़िया ने कहा कि उन्होंने सोमनाथ से अयोध्या तक रथयात्रा निकाली थी और हिंदुओं से वादा किया था कि पूर्ण बहुमत की सरकार आई तो राम मंदिर बनाने के लिए संसद में कानून बनाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से दो टूक कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार है, वादा पूरा करो, राम के साथ वादाखिलाफी मत करो। राम मंदिर की राह में सबसे बड़ी खामी है कि नरेंद्र भाई मोदी की इच्छा ही नहीं है। नरेंद्र मोदी चाहें तो 24 घंटे में राम मंदिर का काम शुरू हो सकता है। अपने लिए करोड़ों का कार्यालय बना लिया और राम तंबू में बैठे हैं, शर्म नहीं आती।

सेना पर पत्थर मारने वालों पर हुए केस वापस लेकर देश का अपमान किया गया
तोगड़िया ने कहा कि जब भारत का प्रधानमंत्री सेना पर पत्थर मारने वालों का केस वापस खीच लेता है, बिना निमंत्रण पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का केक खाने जाता है, तब न देश सुरक्षित रहता है, न सैनिक सुरक्षित रहता है, न ही हिंदू सुरक्षित रहता है। अगर पाकिस्तान को 56 इंच की छाती दिखा देते तो एक भी सैनिक सरहद पर शहीद नहीं होता। पाकिस्तान हमारे नरेंद्र सिंह की आंखें निकाल लेता है और नरेंद्र मोदी के लिए पाकिस्तान मोस्ट फेवर्ड नेशन है। यह देश का अपमान है।

व्यापारियों के बंद को तोगड़िया ने दिया समर्थन
एमएसपी पर किसानाें, दो करोड़ रोजगार दिलाने में युवाओं और जिन व्यापारियों के पैसे से आरएसएस-भाजपा चलती है, उसके साथ मल्टीब्रांड में एफडीआई लाकर दुकानें बंद कराकर वादाखिलाफी की गई। शुक्रवार को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स का बंद है, जिसका वह समर्थन करते हैं। यह मुद्दा 10 करोड़ व्यापारियों के रोजगार का है।


देवी भागवत में तो नहीं लिखा मुसलमानों के बगैर हिंदुत्व अधूरा
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तोगड़िया ने कहा कि पता नहीं भागवत किस भगवत की बात करते हैं। मैं तो देवी भागवत पढ़ता हूं, उसमें तो कहीं नहीं लिखा कि मुसलमानों के बगैर हिंदुत्व अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed