{"_id":"5b2d5d3e4f1c1bab6e8b958c","slug":"71529699646-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी नहीं, अब सुबह और शाम पानी में कटौती कर की जाएगी रात में सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी नहीं, अब सुबह और शाम पानी में कटौती कर की जाएगी रात में सप्लाई
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में पानी नहीं, अब सुबह और शाम पानी में कटौती कर की जाएगी रात में सप्लाई
- नहर का पानी बंद होने के बाद सेक्टर-1 में तीन दिन से रात में होने वाली सप्लाई है बंद, लोग परेशान
- हुडा का कहना कि मोटर से पानी खींचने की वजह से सेक्टरों की टेल तक नहीं पहुंच रहा है पानी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बीते तीन दिन से सेक्टर-1 में पानी नहीं आने से बाशिंदे परेशान है। सुबह और शाम को पानी की आपूर्ति के दौरान यहां टेल तक पानी पहुुंचता नहीं और रात को होने वाली पानी की आपूर्ति हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने नहर में पानी नहीं आने पर बंद कर दी है। सेक्टरवासियों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में, हुडा ने शुक्रवार को निर्णय लिया कि सुबह और शाम को होने वाली पानी की आपूर्ति में कटौती कर रात में आपूर्ति की जाएगी, जिससे टेल पर आसपास बने घरों को पानी पहुंच सके। इसके साथ ही इस व्यवस्था को शुक्रवार की रात से लागू कर दिए जाने का दावा किया गया है।
सिर्फ सेक्टर-1 में नहीं बल्कि सभी सेक्टर-2 और 3 में भी पानी की आपूर्ति नहीं होने की समस्या है। तीन दिन पहले तक हुडा की ओर से रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच में भी पानी की आपूर्ति की जा रही थी। रात में मोटरें नहीं चलने की वजह से पेयजल लाइन की टेल पर बने घरों तक पानी पहुंच जाता था। असल में, नहर में पानी चालू था और हुडा को रात में आपूर्ति करने में कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन तीन दिन पहले नहर में पानी बंद हो गया और इसके साथ ही रात में होने वाली आपूर्ति भी बंद हो गई।
- रात को 11 बजे से की जाएगी आपूर्ति
रात में आपूर्ति के लिए समय तय कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि रात 11 बजे आपूर्ति की जाएगी। फिलहाल हुडा सुबह डेढ़ घंटे और शाम को डेढ़ घंटे की आपूर्ति करता है। रात को आपूर्ति करने के लिए सुबह और शाम 15-15 मिनट पानी के समय में कटौती की जाएगी और आधे घंटे की आपूर्ति रात में सेक्टरों में की जाएगी।
विज्ञापन
- मोटर चलाए जाने से टेल तक नहीं पहुंचता है पानी
हुडा के जल आपूर्ति विभाग के एसडीओ सतीश शर्मा ने बताया कि पानी की सप्लाई विभाग की ओर से नियमित समय पर की जा रही है, लेकिन लोगों ने मोटर लगा रखी है, जिसकी वजह से पानी टेल तक पहुंच ही नहीं पाता है। टेल पर बने घरों में पानी पहुंच ही नहीं पाता है, पहले ही सारा पानी खींच लिया जाता है। जब तक नहर में पानी था, रात में आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन अब नहर का पानी भी बंद हो गया है। ऐसे में, सुबह व शाम के पानी में कटौती कर रात में आपूर्ति की जाएगी, जिससे टेल तक पानी पहुंचे और लोगों की दिक्कत दूर हो सके।