फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मानवता तार-तार-AMBALA

मानवता तार-तार-AMBALA

Thu, 21 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मानवता तार-तार-AMBALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरे व्यक्ति का पैर कट गया। पैर कटने के बाद उसने खुद हिम्मत दिखाई और कटा हुआ पैर पहले उठाकर प्लेटफार्म पर रखा और फिर उठकर प्लेटफार्म पर चढ़ गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में अमानवीय पक्ष सामने आया जब किसी ने उस व्यक्ति की मदद नहीं की पुलिस वाले भी प्लेटफार्म पर खड़े उसका हाथ पकड़ ऊपर खींचते दिखे। आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाने में लगे रहे।

चार दिन पहले जैन चौक निवासी कृष्ण कुमार पत्नी मीना के साथ हादसे में घायल रिश्तेदार का हालचाल पूछने हिसार जा रहे थे। भिवानी रेलवे स्टेशन पर पत्नी को ट्रेन में बैठाकर वह पानी लेने चला गया। इस दौरान ट्रेन चलने लगी तो वह दौड़कर गाड़ी में चढ़ने लगा। चढ़ते समय पैर फिसलने से गिर गया और उसका एक पैर कट गया। पैर कटने के बाद वह कुछ समय मदद के लिए इंतजार करता रहा। जब वहां खड़े लोग मदद की बजाय वीडियो बनाने लगे तो उसने खुद हिम्मत जुटाई। अपना कटा हुआ पैर उठाकर पहले प्लेटफार्म पर रखा उसके बाद लहूलुहान हालत में एक पैर के सहारे वह खड़ा होकर प्लेटफार्म पर चढ़ गया। कृष्ण सिंह हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। ट्रेन में बैठी उसकी पत्नी को लगा कि कृष्ण की ट्रेन छूट गई। बाद में फोन करने पर उसे घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed