फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मांगे पूरी न होने पर हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन 15 से करेगी धरना-प्रदर्शन

मांगे पूरी न होने पर हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन 15 से करेगी धरना-प्रदर्शन

Fri, 08 Jun 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
मांगे पूरी न होने पर हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन 15 से करेगी धरना-प्रदर्शन
मांगे पूरी न होने पर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन 15 से करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी की एक बैठक वीरवार को प्रधान तेज सिंह रंगा की अध्यक्षता में हुई। यूनियन के राज्य प्रधान सत्यपाल वर्मा व उपप्रधान धर्मराज घनघस ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता मांगों का समाधान करने में आनाकानी कर रहे हैं। अगर 14 जून तक फील्ड कर्मचारियों को कंफर्र्म, वरिष्ठता सूची के आधार पर खाली पड़े पदों को पदोन्नति से भरना, कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान बैंक खाते में देना, ईएसआई तथा पीएफ काटना आदि मांगों का समाधान नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन शुरू कर देगी। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर 14 जून तक कोई समाधान नहीं निकला तो सर्कल कार्यालय पर 15 जून से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जायेगा। बैठक में सचिव गुरदयाल सैनी, राज्य मुख्य सलाहकार इंद्र सिंह सिहाग, महम से बिजेंद्र शर्मा, राजेंद्र पाल बतरा, राकेश बोहर, राकेश, साहब सिंह, राजू, नैन सिंह, रमेश, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed