फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   महिला कॉलेज

महिला कॉलेज

Wed, 25 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
महिला कॉलेज
फोटो : 111, 112 व 113
विज्ञापन


महिला महाविद्यालय में छात्राओं को बगैर हेलमेट व आई कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
कालेज प्रशासन ने बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए लागू किया सख्त नियम, गेट पर आई कार्ड जांचने को तैनात किए कर्मचारी
विकास सैनी
रोहतक।
दोपहिया वाहन चलाने वाली छात्राओं को अब बगैर हेलमेट व आई कार्ड कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा। बढ़ते सड़क हादसों से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय प्रशासन ने नया नियम लागू किया है। व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए प्रवेश द्वार पर दो कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। नए नियम मंगलवार से ही लागू हो गए हैं। कर्मचारियों ने छात्राओं के आई कार्ड जांच कर ही उन्हें अंदर आने दिया।
कॉलेज के बाहर खड़ी नजर आई स्कूटी
दोपहिया वाहन से बगैर हेलमेट कॉलेज आने वाली छात्राओं को मंगलवार सुबह अंदर दाखिल नहीं होने दिया गया। कॉलेज में प्रवेश के लिए उन्हें अपना वाहन बाहर ही छोड़ना पड़ा। नए नियमों के चलते छात्राओं ने रिक्स पर वाहन सड़क किनारे खड़े किए।
विज्ञापन

दरवाजे पर ही लगाया गया है नोटिस
कालेज में वाहन लाने वाली छात्राओं के लिए हेलमेट के साथ आई कार्ड अनिवार्य किया गया है। इसके लिए नोटिस कॉलेज के प्रवेश द्वार पर ही चस्पा किया गया है। इसका मकसद सभी को नए नियमों से अवगत कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 365 दिनों में हुए 505 हादसे, 250 ने गंवाई जान
सड़कों पर वाहनों की भीड़ और रफ्तार जिंदगियां लील रही हैं। वर्ष 2017 में 505 सड़क हादसे हुए। इनमें से 225 हादसों में करीब 250 लोगों की जान गई। इसके अलावा 280 हादसों में करीब 350 लोग घायल हुए। पुलिस विभाग में दर्ज 505 एफआईआर हादसों का खतरनाक रूप स्पष्ट दिखा रही हैं। इसके बावजूद लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं।
400 चालान रोज कर रही पुलिस
यातायात नियमाें की पालना को लेकर लोग लापरवाह हैं। यह हम नहीं पुलिस का रिकॉर्ड कहता है। पुलिस नियमों की पालना कराने के लिए सख्ती भी बरत रही है। इसके बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यही वजह है कि रोजाना पुलिस जिले भर में 400 चालान कर रही है।

वर्जन :
छात्राएं दोपहिया वाहन लेकर कॉलेज आ रही हैं। सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। इसके चलते उनके लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य किया गया है। हेलमेट के अलावा आई कार्ड के बगैर छात्रा को कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-डॉ. आशा अहलावत, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed