फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ग्राम पंचाय विकास पुरस्कार

ग्राम पंचाय विकास पुरस्कार

Tue, 24 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचाय विकास पुरस्कार
फोटो- 1 : गिझी सरंपच महेंद्र व काहनौर सरपंच अमित कुमार।
विज्ञापन

--
आज मिलेगा दो पंचायतों को सहशक्तिकरण अवॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
संापला।
मध्यप्रदेश के शहर जबलपुर में आज जिले की दो पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय अवॉर्ड से प्रधानमंत्री सम्मानित करेंगे। दोनों गांव के सरपंच अवॉर्ड के लिए जबलपुर पहुंच गए हैं। आप को बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रतिस्पर्द्धा व गांव के विकास में पंचायत की अहम भूमिका बनी रहे इस उदे्श्य से राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार शुरू किया गया है। मंगलवार को पंचायती दिवस पर गिझी गांव के सरपंच महेंद्र सिंह पहलवान व काहनौर के सरपंच अमित कुमार को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार व नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार मिलेगा।

गांव में खुशी
गांव को राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ पंचायत के रूप में चुने जाने पर दोनों गांव के लोगों में खुशी है। उनका कहना है कि उनके लिए यह सबसे बड़ी खुशी है कि उनके गांव को विकास योजना पुरस्कार मिल रहा है। रामप्रसाद, महेंद्र सिंह, पंच जयपाल, वजीर सिंह, सुनीता, निर्मला देवी, सुरेद्र कुमार सहित सभी पंचायत सदस्य पंचायत को अवार्ड मिलने की खुशी मना रहे हैं। डीडीपीओ अर्वींद मलिक ने बताया कि दोनों सरपंचों को प्रधानमंत्री अवॉर्ड से सम्मानित करेगें। देश में श्रेष्ट पंचायत चुनी जाने से गांव के साथ जिले का नाम भी रोशन होता है। इस लिए हर पंचायत को अपने गांव की विकास कार्य योजनाओं पर प्रमुखता से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed