{"_id":"5a85f1cf4f1c1ba4268ba963","slug":"71518727631-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा के गढ़ में तंवर की अपील कांग्रेसियों पर बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा के गढ़ में तंवर की अपील कांग्रेसियों पर बेअसर
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद रैली : राजनीतिक दल अपने-अपने राजनीतिक गणित से निकाल रहे अर्थ
हुड्डा के गढ़ में तंवर की अपील कांग्रेसियों पर बेअसर
- कांग्रेसी नहीं दिखे रैली का विरोध करते, इनेलो ने दिखाए काले झंडे
चंद कदम चलते ही बुलेट से उतरकर रॉकेट पर बैठे मनीष ग्रोवर
- सुभाष रोड पर आते ही खुद की बुलेट बाइक छोड़कर सहगल की रॉकेट बाइक पर पीछे बैठे
मंत्री को चेहरा दिखाकर कई कार्यकर्ता जींद चौक से वापस लौटे
- मंत्री का दावा, रैली से युवाओं में भरा गया जोश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की रैली का विरोध करने की अपील कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बेअसर दिखाई दी।
इनेलो कार्यकर्ताओं ने जहां लाखनमाजरा चौक पर एकत्रित होकर भाजपा के काफिले को काले झंडे दिखाए, वहीं कांग्रेसी कहीं नजर ही नहीं आए। क्योंकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहले ही रैली का विरोध न करने का फैसला किया था।
सुबह करीब आठ बजे भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं को पुरानी आईटीआई मैदान में एकत्रित होना था, लेकिन वे 9 बजे तक एकत्रित हुए। पार्टी की महिला मोर्चा की सदस्यों ने रैली में भाग लेने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को तिलक लगाए। रैली में रवाना होने से पहले सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि रैली देश की राजनीति को एक नई दिशा देने का काम करेगी। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। ग्रोवर ने स्वयं बाइक चलाकर जत्थे को रवाना किया।
विज्ञापन
बुलेट से राकेट पर आए मंत्री
काफिला जब सुभाष रोड पर पहुंचा तो इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजू सहगल अपने समर्थकों के साथ काफिले में मिले। मंत्री अपनी बुलेट बाइक छोड़कर राजू सहगल की रॉकेट बाइक पर पीछे सवार लिए, जबकि जिला अध्यक्ष अजय बंसल को दूसरी बाइक पर बैठना पड़ा, जो पहले मंत्री के पीछे बाइक पर बैठे थे। काफिला गोहाना अड्डा, माता दरवाजा, जींद चौक व लाखनमाजरा होते हुए जींद की ओर कूच कर गया। हालांकि रास्ते में कई बाइक सवार जींद चौक ही वापस लौट आए। काफिले में रमेश सिंगला, पार्षद अशोक खुराना, जयकिशन शर्मा, सतीश आहुजा, सुभाष शर्मा, पंकज छाबड़ा व सतीश रोहिल्ला, पवन आहुजा, कुसुम राणा, विजय आर्य, हिमांशु ग्रोवर, जोगेंद्र सैनी, बंसी विज भी शामिल रहे।
सोशल मीडिया पर दिखाई हाजिरी
निगम की पार्षद पूनम किलोई के पति सूरजमल किलोई कलानौर से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वीरवार को वे कलानौर से अपना काफिला लेकर जींद के लिए रवाना हुए। साथ ही जींद जाते समय सोशल मीडिया पर लाइव रिपोर्ट डाली, ताकि नेताओं तक हाजिरी लग सके।
भाजपा को हुआ हकीकत का अहसास, खिसक चुकी है जमीन : नांदल
इनेलो कार्यकर्ता लाखनमाजरा में एकत्रित हुए और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाए। चौक पर मौजूद इनेलो जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता सतीश नांदल ने कहा कि सरकार को इस बात का जबाव देना चाहिए कि 22 करोड़ रुपये सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों पर खर्च किए है, जबकि इसके अतिरिक्त और भी अन्य खर्च हुए है। सरकार ने इस रैली पर करीब 50 करोड़ रुपये बर्बाद किए हैं। अगर सरकार ने इस रैली पर खर्च का ब्यौरा नहीं दिया तो इनेलो हर स्तर पर विरोध करेगा।
उन्होंने कहा कि रैली में भीड़ न देखकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपना भाषण चंद मिनटों में खत्म कर दिया। इससे साफ है कि भाजपा के पैरों की जमीन खिसक चुकी है। प्रदर्शनकारियों में महंत सतीश दास, वेद भैराण, सत्यप्रकाश बिसला, कृष्ण कौशिक, सुखवेन्द्र इस्माईला, संजय बल्हारा, बलबीर राठी, देवेन्द्र रिठाल, सुरेन्द्र बल्हारा, सौरभ फरमाणा, डॉ. संदीप हुड्डा, राजेश सैनी, जेपी भाली, ताजवीर शिमली, रविन्द्र सांगवान, अजय मलिक, शीला खरैटी, चन्द्र सिंह बैरागी, जितेन्द्र गहलोत, सोनू भटनागर, विकास यादव, विष्णु बिडलाण, नरेश खुडिया, कर्मबीर बोहर, प्रताप सरपंच, राज बोहत, सतीश राठी, राजेन्द्र, पवन, मोनू, महावीर, धर्मबीर पांचाल, सत्यवान, विकास, कृष्ण घनघस, संदीप खरैटी, नारायाण प्रधान, टेकराम नम्बरदार व रामकिशन मौजूद रहे।
रैली फ्लॉप रही, जवाब दें भाजपाई
भाजपा की रैली पूरी तरह फ्लॉप रही। आलम यह रहा कि जब अमित शाह संबोधन कर रहे थे, तब कुर्सियां खाली होने लगी थी। भाजपा नेताओं ने हकीकत का अहसास हुआ तो उन्होंने रैली को कार्यकर्ता सम्मेलन बताना शुरू कर दिया। सरकार ने प्रदेश के करोड़ों रुपये खर्च कर दिये, इसका जवाब उन्हें जनता को देना होगा।
- भारत भूषण बतरा, पूर्व विधायक कांग्रेस
फोटो समेत
शाह की रैली में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग : बतरा
रोहतक (ब्यूरो)। भाजपा ने प्रदेश में इमरजेंसी के हालात पैदा कर दिए हैं। प्रदेश में भय का माहौल है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की युवा हुंकार रैली में सरकारी खजाने व सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया है। ये आरोप पूर्व गृह मंत्री सुभाष बतरा ने भाजपा पर लगाए हैं। गुरुवार को जींद में हुई अमित शाह की रैली का विरोध करने के चलते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की गिरफ्तारी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि समर्थकों के साथ शाह की रैली का विरोध करने को रवाना होते ही प्रशासन ने रास्ता रोक दिया। शाह के दौरे को लेकर सरकार ने सुरक्षा के नाम पर हाई प्रोफाइल ड्रामा रचकर अर्द्धसैनिक और पुलिस के जवानों को तैनात किया। यह लोकतंत्र प्रणाली के लिए बड़ा खतरा है। रैली पर भाजपा ने करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए। जनता में भी भय का माहौल बना। यह रैली युवाओं के साथ भद्दा मजाक है।
महम से भी पहुंचे बाइक सवार
महम (ब्यूरो)। महम हलके के गांव भगवतीपुर से जींद की युवा हुंकार रैली के लिए नवीन ढुल के नेतृत्व में 250 बाइक रवाना हुईं वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के मार्गदर्शन में युवा भगवतीपुर नवीन ढुल के घर पर एकत्रित हुए यहां से रैली के लिए रवाना हुए। नवीन ढुल ने बताया अमित शाह के स्वागत में युवा अपनी बाइकों के साथ जींद पहुंचेंगे। रैली में जाने वालों में नितेश शर्मा, विवेक, यशबीर राठी, अनिल फट्टा, सोनू सिंघल, डॉ. प्रमोद, रविन्द्र भोरिया, राकेश मालिक, गौरव ब्लैक, धर्मबीर धानक, पोना, पासी बाल्मीक, सचिन, अंकित, पंकज, विनोद, सतीश आदि शामिल रहे।
फोटो सहित
सांपला से प्रवीण घुसकानी के नेतृत्व में निकली रैली
रोहतक (ब्यूरो)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली का काफिला भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रवीण घुसकानी के नेतृत्व में सांपला से सुबह शुरू हुआ। जिसको 90 वर्षीय ब्रह्मो देवी ने सर छोटूराम संग्रहालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद मोटरसाइकिल का दूसरा काफिला को लाढ़ौत में जसिया के मंडल अध्यक्ष जगपाल ने व तीसरा काफिला घुसकानी, से चला उसको प्रवीण घुसकानी ने व नांदल से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र शर्मा व जिला महामंत्री धर्मबीर शर्मा ने चौथे काफिले को हरी झंडी दिखाकर जींद के लिए रवाना किया।
फोटो - नान्दल में काफिले को झण्डी दिखाते राजेन्द्र व धर्मवीर शर्मा
रैली हुई फ्लाप साबित : कांग्रेस प्रवक्ता
रोहतक (ब्यूरो)। कांग्रेस के शहरी प्रवक्ता ललित मोहन सैनी ने भाजपा की हुई रैली को फ्लाप बताया। जारी बयान में शहरी प्रवक्ता ने कहा कि रैली को लेकर भाजपा के नेताओं ने कई तरह के वायदे किये थे, जो जुमले साबित हुये। आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को प्रदेश के हित से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि अब भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
हुंकार रैली सबसे विफल आयोजन : दीपेंद्र
रोहतक (ब्यूरो)। भाजपा की हुंकार रैली पूरी तरह से विफल रही। रैली में न युवा दिखाई दिए न ही कोई हुंकार सुनाई दी। भाजपा के नाम प्रदेश की सबसे महंगी रैली का कीर्तिमान जरूर दर्ज हो गया है। यह आरोप सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लगाया है। गुरुवार को अपने बयान में सांसद ने कहा कि भाजपा नेताओं ने रैली में कम से कम दो लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया था। जबकि पंडाल में अधिकतर कुर्सियां खाली नजर आई। किसी घोषणा की आस से वहां गए लोगों को भी मायूस लौटना पड़ा। भाजपा की यह रैली हरियाणा के इतिहास में सबसे महंगी और फ्लॉप रैली साबित हुई। यहां रुपया खर्च तो हुआ मगर लोगों के हित के लिये एक पैसे की भी घोषणा नहीं की गई। यदि भाजपा नेताओं को खाली कुर्सियों को ही भाषण देना था तो टेंट हाउस के सामने भी भाषण दिया जा सकता था। टैंट का खर्च तो बच जाता।
फोटो सहित
अमित शाह की जींद रैली, मरीजों के स्वास्थ्य पर पड़ी भारी ---
शाम साढे़ तीन बजे तक नहीं मिली कोई एंबुलेंस
संजय कुमार
रोहतक।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की युवा हुंकार रैली बुधवार को जिले के मरीजों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग की 13 एंबुलेंसों को विभिन्न थानों के अलावा पुलिस लाइन में आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया था। कहने के लिए विभाग ने निजी अस्पतालों से चार एंबुलेंस रिजर्व की थीं और विभाग की एक एडवांस एंबुलेंस स्वयं की थी। इसके बावजूद सुबह से दोपहर साढे़ तीन बजे तक एक भी कॉल अटैंड नहीं की गई। विभागीय सूत्रों की मानें तो सुबह से साढे़ तीन बजे तक लगभग 33 कॉल आई थी। मरीजों को अस्पताल पहुंचने के लिए मजबूरी में स्वयं वाहनों का इंतजाम करना पड़ा।
स्वास्थ्य विभाग की 102 व 108 एंबुलेंस सेवा बुधवार को मरीजों के काम नहीं आई। सायं साढे़ तीन बजे से सायं छह बजे तक महज तीन कॉल ही अटेंड हो पाई। इससे पहले सभी मरीजों को एंबुलेंस सेवा देने से कॉल सेंटर ने इंकार कर दिया। सूत्रों के अनुसार रोहतक रेलवे स्टेशन से एक मरीज के शुगर लेवल डाउन होने पर विभाग से एंबुलेंस मांगी गई, लेकिन इसे भी विभाग ने एंबुलेंस उपलब्ध न होने का हवाला देते हुए टाल दिया।
बताया जा रहा है कि बाद में रेलवे स्टेशन पर मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए स्वयं वाहन का इंतजाम करना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के पास जिले में 13 एंबुलेंस हैं। इसमें पांच एंबुलेंसों को रैली को देखते हुए पुलिस लाइन भेजा गया था और कलानौर, महम, लाखनमाजरा, सांपला व टिटौली में एक-एक एंबुलेंस खड़ी करवाई गई थी। इसके अलावा दो एंबुलेंस विभाग की खराब है और एक एडवांस एंबुलेंस को कहीं भेजा नहीं गया। एंबुलेंस सेवा जच्चा-बच्चा को यह कहते हुए टाल दी गई कि वह एडवांस एंबुलेंस को जच्चा को लाने के लिए तो दे सकते हैं, जाने के लिए नहीं।
अवकाश के बाद ओपीडी में बढ़े मरीज
बुधवार को महाशिवरात्रि के अवकाश के बाद वीरवार को जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा रहा। विभिन्न ओपीडी में लगभग 1500 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 1300 के आसपास रहती है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वीरवार को आपात विभाग को डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत तैयार किया था। इसमें चार डॉक्टर सुबह और तीन-तीन डॉक्टर सायं व रात्रि ड्यूटी में लगाए गए थे। इसके अलावा तीन शिफ्ट में दो-दो स्टाफ नर्स अतिरिक्त तैनात की गई थी।
वीरवार को नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम
सामान्य दिनों में दो से तीन पोस्टमार्टम करने वाले स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को एक भी पोस्टमार्टम नहीं किया। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने बोर्ड के गठन के लिए दो डॉक्टरों को इसकी जिम्मेदारी दी थी। पीजीआईएमएस के सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें एक डी-कंपोजड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए रेफर होकर मिली है।
बोले अधिकारी
मरीजों को एंबुलेंस सेवा न मिलने के संबंध में जानकारी नहीं है। एंबुलेंसों को जिले में जरूरत के हिसाब से लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति से निपटने के लिए चार निजी अस्पतालों की एंबुलेंस भी रिजर्व में रखा था। कहीं कोई समस्या नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस साधारण मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध नहीं होती।
- डॉ. रमेश चंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
जींद रैली के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या रही कम
- नये बस स्टैंड पर अन्य दिनों की तरह दिखाई दी चहल पहल
- प्रतिदिन की भांति रेलवे स्टेशन पर गश्त करती दिखाई दी आरपीएफ
- अमर उजाला ने नये बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जींद में भाजपा की रैली के मद्देनजर रोहतक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। हालांकि रेलवे विभाग के अधिकारियों का मानना है कि रैली से यात्रियों की संख्या पर कोई असर नही पड़ा। नये बस अड्डे पर अन्य दिनों की तरह ही यात्रियों की भीड़ नजर आई।
गुरुवार को जींद में भाजपा का कार्यक्रम था। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी भागीदारी की। भाजपा के कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या में कमी रही या फिर संख्या अधिक रही, इसको लेकर अमर उजाला टीम ने रेलवे स्टेशन से लेकर नये बस अड्डे का जायजा लिया। अमर उजाला को कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला
स्थान : रोहतक रेलवे स्टेशन का टिकट वितरण कक्ष
समय - दोपहर 1 बजे
यहां पर अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या कुछ कम थी। कुछ यात्री जींद की रैली को लेकर ही चर्चा करने में मशगूल थे। प्लेटफार्म नंबर दो पर भी यात्रियों की संख्या कुछ कम नजर आई। आरपीएफ भी गश्त करती दिखाई दी।
स्थान - नया बस स्टैंड
समय - दोपहर 2 बजे
यहां पर अन्य दिनों की तरह ही यात्री व छात्र एवं छात्राएं सोनीपत व अन्य स्थानों पर जाने के लिये खड़े हुये थे। यात्रियों की भीड़ भी अन्य दिनों की तरह नजर आई।
जींद रैली से बस सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। अन्य दिनों की तरह ही यात्री बसों में सवार होकर अन्य स्थानों को पहुंचे। बसों को जींद रैली के लिये नहीं लगाया गया था।
- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज, रोहतक
रेलवे स्टेशन पर अन्य दिनों की तरह ही यात्री पहुंचे। यात्रियों की संख्या प्रतिदिन की भांति रही
- बीएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक रोहतक
अधिकतर युवा बिना हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
लाखनमाजरा।
जींद में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की होने वाली रैली के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लाखनमाजरा से होते हुए जींद पहुंचे। युवा हुंकार रैली के लिए जाने वाले अधिकतर बाइक सवार बिना हेलमेट के लिए निकले। जिस पर कई विरोधी युवाओं ने कहा कि पुलिस आज किसी का चालान नहीं काट रही। सरेआम यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई।
चालान काटने का अधिकार खो चुकी पुलिस
इनेलो कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज के बाद पुलिस को किसी का चालान काटने अधिकार नहीं है। भाजपा की रैली के लिए नियमों की धज्जियां उड़वाकर पुलिस बेवजह गरीब व खेतों व कालेजों में आने वाले युवाओं को चालान काटने के नाम तंग करती है।
दो-दो हजार बाइक लेकर जाने के दावे निकले खोखले
दो-दो हजार बाइक रैली में लेकर जाने के बीजेपी नेताओं के दावे खोखले दिखे। यहां से गुजरने वाले किसी नेता के साथ सौ से ज्यादा बाइक नहीं दिखाई दीं। केवल शमशेर खरकड़ा के साथ लगभग एक हजार बाइकें थीं।
बाइक का नहीं विकास का पहिया घुमाएं : सतीश नांदल
लाखनमाजरा से जींद रोड पर काले झंडों के साथ इनेलो कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रैली का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सतीश नांदल कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के साथ नान्दल लाखनमाजरा जीन्द रोड पर अनाज मंडी में काले झडे लेकर विरोध में उतरे। सतीश नांदल ने कहा कि अमितशाह को बाइक की बजाय विकास का पहिया घुमाना चाहिए।
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त : एसडीएम
बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त एसडीएम निर्मल नागर ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता रैली में जाने वालों को काले झंडे दिखा रहे हैं। सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किए किए गए हैं। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे। लाखनमाजरा में चार कंपनी सुरक्षा बल की लगाई गई हैं।
फोटो नंरब:2 सतीश नान्दल के नेतृत्व में काले झण्डे दिखाते इनैलो कार्यकर्ता।
फोटो नंबर:3 लाखनमाजरा अनाज मण्डी में एकत्रित इनैलो कार्यकर्ता काले झण्डो के साथ।
फोटो नंबर:4 ड्यूटीमजिस्ट्रेट निर्मल नागर के नेत्त्व में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त।
फोटो नंबर:5 मकान की छत पर चढ कर काले झण्डे दिखाते इनैलो कार्यर्ता।
फोटो:नंबर:6 काफीले के साथ जीन्द रैली में जाते शमशेर खरकड़ा।
----------------------------------------------------
सबका साथ, सबका विकास से बनेगी हरियाणा की पहचान : मनीष ग्रोवर
लाखनमाजरा (ब्यूरो)। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर जीन्द रैली में जाते वक्त लाखनमाजरा चौक पर कुछ देर के लिए रूके और लोगों से बातचीत की। मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश में इतिहास रचेगी जीन्द रैली। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास नारे को लेकर समान विकास करवा रही है। प्रदेश पढ़ाई, खेलों के अलावा हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है।
फोटो नंबर:1 लाखनमाजरा चौक पर लोगों से बातचीत करते सहाकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर।
--------------------------------------------------------------------
सरकारी गाड़ी में रख बांटे भाजपा के झंडे
लाखनमाजरा (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी की जींद रैली से पहले लाखनमाजरा में सरकारी गाड़ी जिस पर हरियाणा सरकार लिखा गया था उसमें भाजपा के झंडे रखे गए थे, जो गांव व आस पास के गांवों में बांटे गए। इनेलो जिला अध्यक्ष सतीश नांदल ने व जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्षा निर्मला राठी ने इसे सरकारी संसाधनों को दुरुपयोग बताया।
फोटो नंबर:7 लाखनमाजरा में बांटने के लिए सरकारी गाड़ी में रखे भाजपा के झण्डे।
---------------------------------------------
अमित शाह की रैली से ठप हुआ पेट्रोल पंपों का कैशलेस ट्रांजेक्शन
- रैली के दौरान इंटरनेट सेवा बाधित होने से रोहतक और जींद के 50 से अधिक पेट्रोल पंपों में रही दिक्कत
- शाम पांच बजे के बाद से ही पीओएस मशीन से पेट्रोप पंपों पर डेबिट-क्रेडिट कार्ड पेमेंट लिए जा सके
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अमित शहर की रैली के दौरान रोहतक और जींद में इंटरनेट सेवा बाधित रही, जिसकी वजह से कैशलेस ट्रांजेक्शन ठप हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी पेट्रोप पंपों में रही है। दोनों जिलों के 50 से अधिक पेट्रोल पंपों में दिक्कत पेश आई और कैश नहीं रखने वाले ग्राहकों को फ्यूल फिलिंग स्टेशनों से बगैर ईंधन लिए ही लौटना पड़ा। माना जा रहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने यह कदम उठाया है, क्योंकि जाट आरक्षण के दौरान रोहतक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। इसके साथ ही रैली स्थल जींद होने के चलते वहां भी इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। दोनों ही जिलों के पेट्रोल पंपों पर शाम पांच बजे के बाद ही कैशलेस ट्रांजेक्शन शुरू हो सके।
रोहतक में करीब 29 और जींद में 26 पेट्रोल पंप हैं। इस सभी पेट्रोल पंपों में सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कैशलेस ट्रांजेक्शन में परेशानी रही। पेट्रोल पंप कर्मी प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन से पेमेंट लेने की कोशिश करते रहे, लेकिन हर बार ट्रांजेक्शन फेल हुआ, जिसकी वजह से खासी दिक्कत आई। गनीमत की बात रही कि हरियाणा के सभी 2726 पेट्रोप पंपों पर इस तरह की समस्या नहीं थी, अगर ऐसा होता तो करीब 23 करोड़ रुपये का कैशलेस ट्रांसजेक्शन नहीं हो पाता।
ऑल हरियाणा पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि पूरे हरियाणा में कैसलेस ट्रांजेक्शन नहीं होने की समस्या नही आई है। रोहतक और जींद से इस तरह की समस्याएं मिलीं। ऑल इंडिया पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया कि रोहतक और जींद में कैशलेस ट्रांजेक्शन नहीं होने की दिक्कत पेश आई। हालांकि बाद में यह ठीक हो गई।
- रोहतक में करीब 31 और जींद में करीब 22 लाख रुपये का कैशलेस ट्रांजेक्शन नहीं हुआ
हरियाणा में एक पेट्रोल पंप औसतन महीने में एक लाख 80 हजार लीटर पेट्रोल बेचता है। इसमें से 20 से 25 फीसदी खरीद कैशलेस ट्रांजेक्शन के जरिए होती है। वीरवार को पेट्रोल की कीमत करीब 73 रुपये प्रति लीटर रही, जिसके हिसाब से रोहतक के 29 पेट्रोल पंपों पर करीब 31 लाख और जींद के 26 पेट्रोल पंपों पर करीब 22 लाख रुपये का कैशलेस ट्रांसजेक्शन नहीं हो सका।