{"_id":"596fa51f4f1c1b834a8b47af","slug":"71500488991-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख की चोरी, एक चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख की चोरी, एक चोर गिरफ्तार
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हांसी।
लाल सड़क के समीप एक आवास में तीन चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मकान से 40 हजार की नकदी सहित एक लाख की ज्वैलरी तो चुराकर ले गए, लेकिन मकान मालिक की सतर्कता के चलते एक चोर को दबोच लिया गया। चोर पकड़ने के लिए रात करीब डेढ़ बजे क्षेत्र में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। दरअसल मकान मालिक ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो वह पड़ोस के मकान में जा घुसा, जहां एक महिला ने उसे देखते ही चिल्लाना शुरू कर दिया। चोर वहां से भी भाग निकला, वहीं शोर सुन कर क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने चोर का पीछा कर उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि दो अन्य चोर मौके से भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान हनुमान कालोनी निवासी भीम के रूप में की गई है। पुलिस पूछताछ में उसने अपने साथियों का नाम बता दिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से रॉड बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में लाल सड़क पर श्री बाला जी मंदिर के समीप निवासी सुनील कुमार ने कहा है कि वह प्राइवेट कंपनी में जॉब करते है। रात को वह अपने परिवार के साथ आवास में सोया हुआ था। इस दौरान चोरों ने दीवार फांद कर उनके घर में प्रवेश किया। रात करीब 1 बजे उन्हें छत से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। इस पर जब वह ऊपर गये तो चोरों ने छत पर सीढ़ी के दरवाजे को ही बंद कर दिया। पपनेजा ने बताया कि किसी तरह उन्होंने सीढ़ी का दरवाजा खोला। इस दौरान दो चोर तो मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक कमरे में जाकर छिप गया, जिसके हाथ में रॉड थी। इस पर जब वह कमरे में गए तो चोर उन्हें धक्का देकर पड़ोस के घर में जा पहुुंचा। जहां एक महिला ने उसे देख लिया और चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर चोर वहां से भी भागने लगा। वहीं शोर सुन कर लोग मौके पर एकत्रित हो गए, लोगों ने चोर का पीछा कर उसे दबोच लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया।
भाई ने करना था मकान शिफ्ट, एक लाख का सोना घर रखवाया था
आवास स्वामी सुनील पपनेजा ने बताया कि जब उन्होंने घर में रखा सामान संभाला तो बेड में रखी रजाई गायब थी। रजाई में 40 हजार की नकदी सहित 4 सोने की अंगुठी, 2 सोने की चैन, 1 डिनर सैट, 51 पीस स्टील बर्तन सामान था। पपनेजा ने बताया कि उनके भाई ने हांसी से फरीदाबाद में शिफ्ट होना था, इसके चलते उसने ज्वैलरी उनके पास रखवा दी। वहीं अपने मकान को रिपेयर करवाने के लिए उन्होंने नकदी घर पर रखी थी, जिसे चोर चुरा कर ले गए।
विज्ञापन
साथियों को रेड कर गिरफ्तार करेंगे: इंचार्ज
किला चौकी इंचार्ज रावत सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में उसके साथी का नाम बता दिया है। जल्द ही पुलिस रेड कर उसे भी गिरफ्तार कर लेगी। गिरफ्तार किए गए भीम से रॉड बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।