{"_id":"595fba9e4f1c1b844a8b481c","slug":"71499445918-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर नपा कर्मचारियों ने किया झाडू प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर नपा कर्मचारियों ने किया झाडू प्रदर्शन
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर नपा कर्मचारियों ने किया झाडू प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, नई भर्ती करने आदि मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शहर में झाडू़ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांगके नहीं मानीं तो वे हड़ताल करेंगे।
अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारी नप कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से हाथों में झाडू़ लिए शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सामान्य अस्पताल के सामने से घंटाघर चौक होते हुए हांसी गेट तक पहुंचे। इस दौरान नारेबाजी कर रोष जताया। कर्मचारी नेता कमल प्रधान ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाएं। नप कर्मचारियों को एक-एक सौ गज के प्लॉट दिए जाएं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए नियमित भर्ती की जाए। इस मौके पर महेंद्र, पुरुषोत्तम, बिमला, रामरति, कमलेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।