{"_id":"65ac29175bc2f178b10a79c8","slug":"7-thousand-more-goods-stolen-from-shop-on-sunderpur-road-rohtak-news-c-17-roh1019-342313-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुंदरपुर रोड पर दुकान से 7 हजार और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुंदरपुर रोड पर दुकान से 7 हजार और सामान चोरी
विज्ञापन
रोहतक। जींद चौक से आगे सुंदरपुर रोड स्थित किराना की दुकान का शटर उखाड़कर चोर 25 हजार का सामान व 7 हजार की नकदी निकालकर ले गए। वारदात रात को डेढ़ से ढाई बजे के बीच अंजाम दी गई। तीन आरोपी पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, जिनकी सिटी थाना पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक नेहरू कॉलोनी निवासी सोनू ने दी शिकायत में बताया कि उसने कच्चा सुंदरपुर रोड पर किरयाणा की दुकान कर रखी है। शुक्रवार रात 10 बजे अच्छी तरह से दुकान बंद करके आया था। शनिवार सुबह सात बजे आया तो दुकान का साइड से शटर टूटा मिला। एलईडी दुकान से बाहर पड़ी थी। अंदर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी नहीं मिली। अंदर से 25 हजार का सामान और गल्ले से 7 हजार की नकदी गायब मिली।
.........
दो बार आए दुकान पर तीन युवक
पीड़ित दुकानदार सोनू ने बताया कि चोर उसके सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ले गए, लेकिन पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एक सीसीटीवी कैमरे में देखा तो तीन युवक कंबल ओढ़कर रात को 1 बजकर 28 मिनट पर गली से गुजरते हुए दिख रहे हैं। 1 बजकर 36 मिनट पर वापस चले जाते हैं। दोबारा 1 बजकर 45 मिनट पर आते हैं और 2 बजकर 38 मिनट पर दुकान से बाहर आते हैं। करीब एक घंटे के अंदर आरोपियों ने दुकान में वारदात अंजाम दी है। पुलिस से मांग है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।