फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   7 deaths due to drug addiction in one year in one locality

Rohtak News: एक ही मोहल्ले में एक साल में नशे से 7 मौत

Sat, 11 May 2024 01:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
7 deaths due to drug addiction in one year in one locality
कस्बे में हर रोज नशा युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। चौबीसी के चबूतरे के पास बसी कॉलोनियों के युवा उसकी तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। चबूतरा व इसके आसपास पड़ी सरकारी इमारत नशेड़ी युवाओं का आरामगाह बनता जा रहा है। चौबीसी के चबूतरे के पास स्थित परस वाले मोहल्ला में वीरवार को 7वीं मौत हुई।
विज्ञापन

वहां के निवासी एवं समाजसेवी रोशन फाैजी ने बताया कि एक ही दंपती के दो बेटे थे। एक साल के अंतराल में दोनों को नशा लील गया। एक साल पहले बड़े बेटे की मौत हुई थी। अब छोटे बेटे सतविंदर की मौत नशे के कारण हुई है। बताया कि नशे में युवक इस कदर फंस चुके हैं कि ओवरडोज के कारण मौत हो जाती है। रोशन फौजी का कहना है कि युवक पहले महंगा नशा कर उसके आदि हो जाते हैं, उसके बाद वे मेडिकल स्टोर से नशे की गोली लाते हैं। इसे कूटकर पानी में मिलाकर सीरिंज से टीका लगाना शुरू कर देते हैं। बताया कि इससे पहले भी कई युवकों की मौत नशे के कारण हो चुकी है। वीरवार को सतविंदर की हालत खराब हुई तो उसे अस्पताल लेकर गए। उस समय भी उसकी जेब में इंजेक्शन पाया गया।
विज्ञापन

मृतक के पिता अतर सिंह का कहना है कि प्रशासन को नशे के खिलाफ अभियान चलाकर इसे समाप्त करना चाहिए, ताकि किसी और के बेटे की नशे के कारण मौत न हो। उन्हें जो नशे के कारण दुख मिला है, वे नहीं चाहते कि किसी और को यह दुख देखना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 01 मृतक सतविंदर का फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed