फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   67-year-old woman dies of corona, one found infected

कोरोना से 67 वर्षीय महिला की मौत, एक संक्रमित मिला

Mon, 05 Jul 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
67-year-old woman dies of corona, one found infected
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर हो गई है, लेकिन संक्रमितों के मौत का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी एक कोरोना संक्रमित के मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब तक महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 555 पहुंच गया है। वहीं कोरोना संक्रमित एक मरीज मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली 67 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके अलावा जसबीर कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित मिले लोगों का आंकड़ा 25,809 पहुंच गया है। महामारी के 126 संभावितों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं कोरोना के 28 मरीज सक्रिय हैं। इनमें से 12 मरीज अस्पतालों में व 16 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। विभाग ने दिन भर में 500 लोगों के सैंपल लिए गए। संक्रमण की दर 5.53 प्रतिशत व रिकवरी रेट 98.99 प्रतिशत है। रिकवरी दर में पिछले 24 घंटे में 1.25 प्रतिशत का सुधार हुआ है। इधर, वैक्सीनेशन अभियान को रफ्तार देते हुए विभाग की ओर से रविवार को भी वैक्सीन लगाई गई। दिन भर में 2511 लोगों को पहली व 1135 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक तीन लाख 35 हजार आठ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के 108 मरीज, 382 इंजेक्शन मिले
ब्लैक फंगस का खतरा भी बना हुआ है। पीजीआई में 108 मरीज उपचाराधीन हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। संस्थान के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि ईएनटी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आदित्य भार्गव, डॉ. जगत सिंह व डॉ. रमन बडेरा की टीम मरीजों के उपचार में जुटी हुई है। संस्थान में अब 108 मरीज उपचाराधीन हैं। धीरे-धीरे मरीजों के ठीक होकर घर जाने से ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। रविवार को ब्लैक फंगस के पांच मरीजों का ऑपरेशन किया गया। इसके अलावा 382 इंजेक्शन संस्थान को मिले। जिसे मरीजों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed