फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   67 people donated blood, will plant 5 trees in the name of mother every year

Rohtak News: 67 लोगों ने किया रक्तदान, हर साल लगाएंगे 5 पौधे मां के नाम

Wed, 27 Aug 2025 08:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 27 Aug 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
67 people donated blood, will plant 5 trees in the name of mother every year
स्वामी परमानंद धर्मार्थ ट्रस्ट व एक नई शुरुआत संस्था की ओर से आयोजित रक्तदान ​शिविर में एडवोकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। स्वामी परमानंद धर्मार्थ ट्रस्ट, आपातकालीन रक्तदान पैनल एवं आपके साथ एक नई शुरुआत संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कुल 67 लोगों ने रक्तदान किया और संकल्प लिया कि अपने-अपने क्षेत्र में हर वर्ष कम से कम 5 पौधे मां के नाम लगाएंगे।
मुख्य अतिथि एडवोकेट रणबीर ढाका ने कहा कि रक्तदान महादान है और पेड़ लगाना पर्यावरण की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त की एक-एक बूंद जीवन बचाती है और लगाया गया एक-एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल ने कहा कि यह आयोजन समाज में सेवा और पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करता है। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि रक्तदान समाज को जीवन देने वाला सबसे पवित्र कार्य है। प्रदेश सचिव रेनू डाबला ने कहा कि पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों को दिया गया सबसे बड़ा उपहार है। यह कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज, महामंडलेश्वर कर्णपुरी महाराज एवं विजय कुमार शर्मा, वृंदावन वाले के सानिध्य में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed