फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   65 complaints came in the solution camp

Rohtak News: समाधान शिविर में आईं 65 शिकायतें

Thu, 25 Jul 2024 06:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
65 complaints came in the solution camp
रोहतक। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार और नगराधीश अंकित कुमार ने बुधवार को समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनीं। समाधान शिविर में 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हेंं निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


महेश कुमार ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश अंकित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा के साथ लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिकायतों के यथाशीघ्र निपटान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाए। प्रति कार्य दिवस लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए जिला व उपमंडल मुख्यालय पर सुबह नौ से 11 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हर समस्या के निदान के उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed