फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   640 students were declared eligible after counseling at the University of Health Sciences.

Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विवि में काउंसिलिंग के बाद 640 छात्र पात्र घोषित

Thu, 01 Jan 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 01 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
640 students were declared eligible after counseling at the University of Health Sciences.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोतहक। स्वास्थ्य विज्ञान विवि में बुधवार को एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग व अंडर ग्रेजुएट में बीपीटी, बीएससी नर्सिंग व पैरा मेडिकल कोर्स के लिए प्रदेशभर के छात्रों की फिजिकल काउंसिलिंग व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की गई। इसमें करीब 640 छात्रों को पात्र घोषित किया गया। प्रशासन के अनुसार, जिन छात्रों को 28 दिसंबर को सीट अलॉट हुई थी, उनकी तीन दिन तक काउंसिलिंग व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जा रही है।
बुधवार को वेरिफिकेशन का आखिरी दिन था। स्वास्थ्य विज्ञान विवि में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने के बाद छात्र को संबंधित कॉलेज से भी वेरिफिकेशन करानी होती है। इसको लेकर छात्रों की सुविधा को देखते हुए सभी कॉलेजों से भी प्रतिनिधी बुलाए गए।
विज्ञापन

इस तरह छात्रों को तुरंत कॉलेज स्तर पर वेरिफिकेशन के बाद तुरंत ज्वाॅइन कराया गया। छात्रों की काउंसिलिंग के दौरान दो जगह डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होती है। पहले छात्र के डॉक्यूमेंट वेरिफाई किए जाते हैं, फिर एडमिशन कमेटी दोबारा वेरिफाई कर छात्र को पात्र घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed