{"_id":"5c881df4bdec2214323f2d5e","slug":"61552424436-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के फिजिक्स पेपर में हाईटेक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के फिजिक्स पेपर में हाईटेक नकल
विज्ञापन
रोहतक/महम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की नकल रहित परीक्षा के दावे फेल साबित हो रहे हैं। अब तक बाहर से पर्ची फेंक नकली कराने के मामले आ रहे थे। लेकिन मंगलवार को 12वीं की परीक्षा में हाई टेक तरीके से नकल करने का मामला सामने आया है। फिजिक्स व इकोनोमिक्स की परीक्षा में बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने ब्लूटूथ की मदद से नकल कर रहे एक विद्यार्थी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। देर शाम तक पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई थी। मंगलवार को नकल के छह केस बने। हालांकि मंगलवार को विद्यार्थियों की संख्या कम होने की वजह से केंद्र के बाहर भीड़ कम रही।
जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान लगातार चल रही नकल ने चेयरमैन का ध्यान रोहतक की ओर खींचा है। यही वजह है कि मंगलवार को दूसरे दिन भी चेयरमैन रोहतक पहुुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार की सख्ती के चलते मंगलवार सांघी, खिड़वाली, भालौठ, किलोई, मदीना में व्यवस्था पहले से बेहतर रही। चेयरमैन ने महम के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दौरे के दौरान एक परीक्षार्थी ब्लू टूथ के जरिए नकल करते मिला। इसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ नकल करने सरीखा कुछ साबित नहीं हुआ। बोर्ड चेयरमैन ने विद्यार्थी से ब्लू टूथ बरामद होने पर उसकी यूएमसी बनाई।
महम थाना प्रभारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में एक विद्यार्थी के पास ब्लूटूथ मिला। छात्र से मिले ब्लू टूथ में रेंज की नहीं थी। ऐसे में उसका नकल के लिए इस्तेमाल होना नामुमकिन है। हमने छात्र को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। बोर्ड ने छात्र के खिलाफ अपने स्तर पर कार्रवाई की होगी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र का रहने वाला है विद्यार्थी
महम के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फिजिक्स की परीक्षा में ब्लूटूथ के साथ नकल करते पकड़ा गया छात्र कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। यह वहां के एक निजी संस्था का छात्र है। वह परीक्षा देने यहां आया था। उसकी जेब में ब्लूटूथ था। यह किसी फोन से कनेक्ट नहीं बताया गया है। चेयरमैन फ्लाइंग ने उसे पकड़ा था।
यहां बने नकल के केस
उड़न दस्ता सेंटर केस
बोर्ड सचिव चमारिया दो
बोर्ड सचिव सैनी स्कूल एक
चेयरमैन --- एक
स्पेशल चेयरमैन --- एक
सचिव महम --- एक
-----
स्कूल वर्दी के बगैर परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी
- नकल पर अंकुश के लिए बोर्ड चेयरमैन ने सुनाया नया फरमान
विकास सैनी
रोहतक। बोर्ड परीक्षा देनी है तो विद्यार्थियों को अब स्कूल की वर्दी में आना होगा। वर्दी नहीं पहनने पर उसे परीक्षा से वंचित रहना पड़ेगा। यह नया फरमान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने जारी किया है। परीक्षा में नकल व नकलचियों का गठजोड़ तोड़ने के लिए बोर्ड ने कदम उठाया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।
प्रदेश भर में हरियाणा बोर्ड के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों की परीक्षा चल रही है। परीक्षा में ज्यादातर केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप बना हुआ है। यहां से नकल बनाकर केंद्र में बैठे विद्यार्थी तक पहुंचाई जा रही है। इसे रोकने में पुलिस व शिक्षक नाकाम साबित हुए हैं। खुद चेयरमैन परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। यहां उन्हें कोई भी केंद्र शालीन नहीं मिला है। यही नहीं परीक्षार्थी या बाहरी बच्चों का पता ही नहीं लगता है। इसीलिए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में वर्दी पहन कर आना सुनिश्चित किया गया है।
परीक्षा अधीक्षक उठा चुक सेंटर शिफ्ट करने का मुद्दा
ग्रामीण क्षेत्रों में नकलचियों की बेकाबू भीड़ से शिक्षक परेशान हैं। जिले के कुछ परीक्षा अधीक्षक अपने सेंटर शहर में शिफ्ट करने की आवश्यकता जता चुके हैं। बाहरी हस्तक्षेप के चलते यहां निष्पक्ष परीक्षा कराना नामुमकिन बताया गया है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हाल ही में खिड़वाली के पूर्व परीक्षा अधीक्षक ने अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया था। अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने के बजाए परीक्षा अधीक्षक बदल कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली। शिक्षकों का कहना है कि ग्रामीणों से बैर लेना या नकल पर सख्ती करने पर उन्हें परिणाम भुगतने पड़ते हैं। धमकी भी मिलती हैं।
किसी भी केंद्र पर नकल मिली तो परीक्षा होगी रद्द
बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर बाहरी युवकों का हस्तक्षेप या नकल चली तो विद्यार्थी खुद परिणाम भुगतेंगे। बोर्ड ऐसे केंद्रों की परीक्षा रद्द कर देगा। इसीलिए बोर्ड चेयरमैन खुद फ्लाइंग के साथ घूम रहे हैं। ये नकल करने वाले विद्यार्थियों को पकड़ भी रहे हैं।
वर्जन :
बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप या नकल होेते मिली तो उस परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द की जा रही है। विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा केंद्र में वर्दी पहन कर आना निर्धारित किया है। इससे परीक्षार्थी व बाहरी बच्चों को आसानी से पहचाना जा सकेगा। ऐसा नहीं होने से अक्सर कार्रवाई के दौरान असमंजस की स्थिति बन जाती है।
डा. जगबीर सिंह, चेयरमैन भिवानी बोर्ड