{"_id":"5c73031ebdec220f1220a1f1","slug":"61551041310-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिन में चार बार एमडीयू में ऑल इंडिया इंटर य ूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने आएंगे देश भर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिन में चार बार एमडीयू में ऑल इंडिया इंटर य ूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने आएंगे देश भर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक । ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेल एमडीयू में करीब एक महीने में चार बार हो रहे हैं। इसके चलते देशभर के विश्वविद्यालयों की टीमें 25 दिन में चार बार एमडीयू के खेल परिसर पहुंचेंगी। एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि खेलों के क्षेत्र में एमडीयू ने देशभर में एक अलग पहचान बनाई है। यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों में देश के लिए खेल चुके हैं और वर्तमान में भी खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ने अखिल भारतीय स्तर की चार प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए एमडीयू के खेल परिसर को चुना है। उन्होंने बताया कि चार में से तीन खेलों में एंट्री करवाने की अंतिम तिथि बीत चुकी है। वहीं ग्रेपलिंग की एंट्रियां अभी भी जारी हैं। हालांकि प्रतियोगिता से कुछ समय पहले तक भी अगर कोई टीम अपनी एंट्री दर्ज करवाती है तो उसे प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में ग्रेपलिंग के साथ साथ क्वान की डो, कराटे भी ऑल इंडिया लेवल पर पहली बार खेले जाएंगे।
खेल तिथि एंट्री खिलाड़ी
कराटे (महिला व पुरुष) 20-25 फरवरी 125 800
ग्रेपलिंग (महिला व पुरुष) 01-04 मार्च 56 300
ताइक्वांडो (पुरुष) 09-12 मार्च 250 2500
क्वान की डो (महिला) 09-12 मार्च 100 500
ताइक्वांडो (महिला) 14-17 मार्च 250 2500
क्वान की डो (पुरुष) 14-17 मार्च 100 500
विज्ञापन
खेल तिथि एंट्री खिलाड़ी
कराटे (महिला व पुरुष) 20-25 फरवरी 125 800
ग्रेपलिंग (महिला व पुरुष) 01-04 मार्च 56 300
ताइक्वांडो (पुरुष) 09-12 मार्च 250 2500
क्वान की डो (महिला) 09-12 मार्च 100 500
ताइक्वांडो (महिला) 14-17 मार्च 250 2500
क्वान की डो (पुरुष) 14-17 मार्च 100 500