फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भारत गैस- संशोधित

भारत गैस- संशोधित

Sat, 23 Feb 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
भारत गैस- संशोधित
रोहतक। भारत गैस की पानीपत रिफाइनरी में चल रही सफाई ने देशभर में गैस उपभोक्ताओं के चूल्हों को ठंडा कर दिया है। यह किल्लत पांच फरवरी से जारी है और आगामी तीन सप्ताह तक इससे निजात मिलने की उम्मीद भी नहीं है। सर्दी के मौसम में गैस की खपत बढ़ने के चलते घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की समस्या में रोज इजाफा होता जा रहा है। वहीं, अधिकारियों ने इस समस्या पर जवाब देने की बजाए चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को बगैर किसी सूचना या अलर्ट के भारत गैस कारपोरेशन ने पानीपत स्थित अपनी रिफाइनरी की सफाई शुरू कर दी है। इसका असर यह हो रहा है कि पांच फरवरी से गैस एजेंसियों को एलपीजी गैस आना बंद हो गई है। एक एजेंसी पर औसतन दस गाड़ी प्रतिदिन आती हैं और एक गाड़ी में 300 सिलिंडर होते हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन कितने लोगों की जरूरत बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसी संचालकों की मानें तो जब गैस आनी शुरू होगी तो भी लिमिट में ही आएगी, ऐसे में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है। संचालक हर दिन हजारों लोगों को जवाब देकर थक चुके हैं। स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं से कई बार झड़प तक हो जाती है। इस संबंध में भारत गैस के सेल्स आफिसर मुकुल जैन से कई बार संपर्क साधा गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

बुकिंग के हिसाब से दिए जाएंगे सिलिंडर
अकेले जिले में भारत गैस के करीब डेढ़ लाख कनेक्शन हैं। पांच फरवरी से गैस नियमित नहीं आ रही है। आगे के बारे में भी जानकारी नहीं है। सर्दियों में एलपीजी की खपत बढ़ जाती है। पूर्व में जानकारी न होने के कारण उपभोक्ता सवाल उठाते हैं कि उनके पास स्टाक भी नहीं है। वह अब क्या करें। ऐसे में हमारे पास भी जवाब नहीं होता कि हम क्या कर सकते हैं। जब गैस आएगी तो बुकिंग के हिसाब से एलपीजी सिलिंडर वितरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरीश कुमार, प्रेम गैस सर्विस।
भारत गैस कंपनी के उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। ऐसी समस्या नहीं होनी चाहिए, इसके लिए कंपनी को वैकल्पिक इंतजाम करना चाहिए। सर्दियों में उपभोक्ताओं की गैस वैसे ही कम चलती है।
- सुरेंद्र सैनी, डीएफएससी।

उपभोक्ता बोले- गैस एजेंसी से नहीं मिल रहा संतोषजनक जवाब
एलपीजी समाप्त हो गई है, एजेंसी से जवाब नहीं मिल रहा है कि गैस कब मिलेगी। ऐसे में परेशानी बढ़ गई है। सर्दी में चक्कर काट कर परेशान हो गए हैं। - सुनील, आजाद नगर
बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। गैस कंपनी को पहले सूचित करना चाहिए था, जिससे उपभोक्ता अपना स्टाक रख लेते। अब खाना बनाना मुश्किल हो गया है। - ऊषा, आजाद नगर

गैस बुकिंग हो तो गई, लेकिन मिल नहीं रही है। एजेंसी संचालक जवाब तक नहीं दे रहे हैं। सर्दी में शुरू हुई आफत ने चूल्हे को ठंडा कर दिया है।
- रमेश, डी-पार्क
व्यावसायिक सिलिंडर भी नहीं मिल पा रहा है। गैस एजेंसी संचालक यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर गैस कब आएगी। बुकिंग होने के बाद भी गैस अनुपलब्ध है। - राजू, रेस्टोरेंट
दस दिन पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन गैस नहीं मिली है। नोटिस पर गैस नहीं है लिख कर एजेंसी संचालकों ने जिम्मेदारी पूरी कर ली है। घर पर खाना कैसे बनाएं।
- सुरेश, गांधी कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed