फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चुनावी साल में विपक्ष में हलचल, प्रत्याशी तलाश करने की मुहिम पकड़ रही जोर

चुनावी साल में विपक्ष में हलचल, प्रत्याशी तलाश करने की मुहिम पकड़ रही जोर

Fri, 22 Feb 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
चुनावी साल में विपक्ष में हलचल, प्रत्याशी तलाश करने की मुहिम पकड़ रही जोर
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। चुनावी साल में राजनीतिक पार्टियों के बीच हलचल तेज हो गई है। भाजपा जहां लंबे समय से चुनावी मूड में हैं, वहीं विपक्ष ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। बसपा जहां इनेलो नेता एवं बांगड़ सिनेमा के मालिक राज शर्मा को लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती है। वहीं, जजपा पंजाबी नेता हेमंत बख्शी को अपने साथ जोड़ने की जुगत में है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती ने बुधवार को बांगड़ सिनेमा में राज शर्मा से बातचीत की, जबकि हेमंत बख्शी सिरसा में सांसद दुष्यंत चौटाला से दो दिन पहले मिलकर आए हैं।
शहर के सबसे बड़े औद्योगिक घराने में से एक एवं एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन के रिश्तेदार राज शर्मा न केवल बांगड़ सिनेमा के मालिक हैं, बल्कि टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं। 1991 में राज शर्मा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा व ताऊ देवीलाल के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद 2009 में बसपा की टिकट पर दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ा। जबकि भाजपा व इनेलो ने मिलकर नफेसिंह राठी को मैदान में उतारा था। उस चुनाव में राज शर्मा को 1 लाख के करीब वोट मिली थी। कलानौर हलके में तो वे दीपेंद्र हुड्डा के बाद दूसरे स्थान पर थे। वहीं, 2014 के विधानसभा चुनाव में इनेलो की टिकट पर रोहतक सिटी से चुनाव लड़ा। चर्चा है कि बसपा फिर से इनेलो में शामिल हो चुके राज शर्मा को फिर मैदान में उतारने की प्लानिंग बना रही है।
विज्ञापन


सोशल इंजीनियरिंग पर जोर, एससी-बीसी के साथ ब्राह्मण वोटों पर नजर
एक दिन पहले बसपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती बांगड़ सिनेमा में पहुंचे। साथ में विक्रम सिंह डुमोलिया व चार-पांच अन्य कार्यकर्ता थे। डेढ़ घंटे तक राज शर्मा के साथ बंद कमरे में बातचीत हुई। सूत्रों का कहना है कि बसपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि 2009 में आप बसपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे, उस समय अच्छी वोट मिली थी। अब तो कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा मंच की भी वोट मिलेंगी। रोहतक निगम चुनाव में ही एक आशीर्वाद मात्र से मेयर प्रत्याशी अरविंद जोगी को सांसद सैनी के इशारे पर 8500 वोट मिल गई थी। बातचीत के बाद राज शर्मा ने इनेलो छोड़कर बसपा में जाने या न जाने पर कुछ भी नहीं कहा। बताया जा रहा है कि राज शर्मा राजनीतिक घटनाक्रम को अपने हिसाब से तोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बख्शी पहुंचे सिरसा, दुष्यंत के साथ किया लंच
वहीं, सूत्रों ने बताया कि जननायक जनता पार्टी के कुछ पूर्व विधायक चाहते हैं कि पंजाबी समुदाय के नेता हेमंत बख्शी को पार्टी में शामिल किया जाए। इसके चलते बख्शी की दो दिन पहले सिरसा में सांसद दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कराई गई। हेमंत ने अपनी बात रखी, जबकि सांसद दुष्यंत ने पार्टी के नियमों का हवाला, ताऊ देवीलाल की सोच से अवगत कराया। उस समय दोपहर का समय था, ऐसे में सांसद दुष्यंत व बख्शी ने एक ही टेबल पर खाना खाया। साथ ही बख्शी ने अंतिम फैसला लेने के लिए और समय देने की बात कही। बता दें कि बख्शी ने निगम मेयर का चुनाव लड़ा था। पंजाबी बाहुल्य वार्डों में अन्य वार्डों की अपेक्षा ज्यादा वोट मिले थे। वे हरियाणा पंजाब स्वाभिमान संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

वर्जन
बसपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती सिनेमा में आए थे। देश व प्रदेश की सियासत पर लंबी बातचीत हुई। राजनीति संभावनाओं का खेल है, साथ ही बसपा की टिकट पर 2009 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चूका हूं। मैं इनेलो का सिपाही हूं। लोकसभा चुनाव लड़ने व पार्टी बदलने का फिलहाल कोई विचार नहीं है।

राज शर्मा, बांगड़ सिनेमा मालिक एवं बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी
......
मेरी सिरसा में सांसद दुष्यंत चौटाला से मुलाकात हुई है, लेकिन जननायक जनता पार्टी में शामिल होने या न होने का फैसला अपने संगठन के साथियों से बातचीत करके ही लूंगा।
हेमंत बख्शी, निर्दलीय प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed