{"_id":"5b01ee824f1c1be9408b6c77","slug":"61526853250-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोकेशनल टीचर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोकेशनल टीचर्स
Updated Mon, 21 May 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :
नौकरी से हटाए वोकेशनल टीचर्स को पुन: नियुक्त के लिए एसोसिएशन ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन ने रविवार को हुडा सिटी पार्क में बैठक कर नौकरी से हटाए गए वोकेशनल टीचर्स को पुन: बहाल करने पर जोर दिया। बैठक में सरकार को इस कार्य के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया। इस बारे में सहकारित मंत्री मनीष ग्रोवर को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के राज्य प्रधान मुकेश गुज्जर ने कहा कि प्रदेश के 1001 सरकारी स्कूलों में वोकेशनल टीचर्स तैनात हैं। हाल ही में नियमों में बदलाव करते हुए वोकेशनल टीचर्स को नौकरी से निकाल दिया गया। यह गलत है। वे कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे। राज्य महासचिव विजय व जिला प्रधान अनूप ढिल्लो ने कहा कि सभी वोकेशनल टीचर्स को जॉब सिक्योरिटी दी जाए व हटाए गए टीचर्स को दोबारा एडजेस्ट किया जाए। डिपार्टमेंट की ओर से रखे गए वोकेशनल टीचर्स की तर्ज पर सभी वोकेशनल टीचर्स को रखा जाए, सेलरी भी एक समान दी जाए। सभी वोकेशनल टीचर्स डिपार्टमेंट में मर्ज करके समान काम समान वेतन दिया जाए। इस मामले में एक सप्ताह बाद पंचकूला के सेक्टर पांच के हैफेड मैदान में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर राहुल मित्तल, मुनीष, संदीप चौहान, नवीन, दर्शन, दीपक, जगदीप, शिवानी, सदाम, मुकेश, सोमनाथ मौजूद रहा।