फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोड शो के नाम पर की पैसे की बर्बादी, जनता ने दिखाया आइना :बतरा

रोड शो के नाम पर की पैसे की बर्बादी, जनता ने दिखाया आइना :बतरा

Sat, 05 May 2018 02:17 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
रोड शो के नाम पर की पैसे की बर्बादी, जनता ने दिखाया आइना :बतरा
रोड शो के नाम पर की पैसे की बर्बादी, जनता ने दिखाया आइना : भारत भूषण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पूर्व विधायक भारत भूषण बत्तरा ने वीरवार को भाजपा के रोड शो को फ्लाप शो करार देते हुए इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताया और कहा कि इस कार्यक्रम में जनता ने सीएम को आइना दिखा दिया है। रोड शो में मौजूद लोगों की संख्या दर्शा रही थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मौजूदगी भी लोगों को भाजपा से जोड़ नहीं पा रही है।
अग्रसेन चौक से जब रोड शो शुरू हुआ तो सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या वहां मौजूद लोगों से ज्यादा थी। क्योंकि स्वयं को ठगा महसूस कर रही जनता ने इस आयोजन से दूरी बनाए रखी और सरकार को आइना दिखा दिया। मौजूदा विधायक से नाराज चल रहे पार्टी के ही कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी इस रोड शो को नाकामयाब कर गया। विधायक व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पर तंज कसते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि अपनी खिसकती कुर्सी बचाने और स्वार्थ सिद्धि के लिए जनता का करोड़ों रुपया इस आयोजन की भेंट चढ़ा दिया गया। जिन बाजारों से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरा वहां के किसी भी आम दुकानदार ने बाहर आकर भाजपा नेताओं का स्वागत नहीं किया।
विज्ञापन

रोड-शो के रूट को गलत बताते हुए बतरा ने कहा कि रोहतक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब जानबूझकर छोटे और तंग बाजारों से कोई मुख्यमंत्री पूरे लाव लश्कर के साथ गुजरा हो। इस गलत फैसले से करीब दो हजार से ज्यादा रेहड़ी और फड़ी वाले प्रभावित हुए। इस शो में भाजपा समर्थकों की संख्या 150 से अधिक नहीं थी। वर्तमान में शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और भाजपा को सत्ता के बाहर का रास्ता दिखा कर कांग्रेस को प्रदेश की बागडोर सौंपने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed