फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मिशन 2019 : सीएम मनोहर लाल तीन मई को करेंगे रोहतक में रोड शो

मिशन 2019 : सीएम मनोहर लाल तीन मई को करेंगे रोहतक में रोड शो

Tue, 24 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
मिशन 2019 :  सीएम मनोहर लाल तीन मई को करेंगे रोहतक में रोड शो
फोटो ... 107
विज्ञापन

मिशन 2019 : मुख्यमंत्री तीन मई को रोहतक में निकालेंगे रोड शो
- कार्यकर्ताओं से बाइक लेकर शामिल होने की अपील, सहकारिता मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मिशन 2019 के लिए भाजपा ने जनता से सीधा संपर्क साधने के लिए रोड शो की रणनीति बनाई है। तीन मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रोड शो रोहतक में किया जाना तय हो गया है। रोड शो करीब दो घंटे के लिए निकाला जाएगा, जिसमें बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। हालांकि बाइकों की संख्या को लेकर पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को कोई निर्देश नहीं दिया गया है।
सोमवार को हुडा कांप्लेक्स स्थित भाजपा कार्यालय में रोड शो की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि रोड शो सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएं। रोड शो में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बाइक लेकर शामिल होना है। इस मौके पर सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकि, चेयरमैन राजबीर आर्य, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र सिंह सुहाग, महामंत्री धर्मबीर शर्मा, सतीश आहुजा, रमेश अत्री, ओमप्रकाश बागड़ी, मनोज मक्कड़, डॉ. दिनेश घिलौड़, राजरानी, राजेंद्र रावत, जयसिंह लाकड़ा, कुलविंद्र सिक्का, राजकमल सहगल, राजकुमार कपूर, विकास रोहिल्ला, विजय आर्य, पंकज छाबड़ा, सन्नी हंस समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


शाम को पांच से सात बजे के बीच निकलेगा रोड शो
रोड शो तीन मई की शाम पांच से सात बजे तक निकालने जाने की योजना है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के रोड शो का रूट तय नहीं किया गया। दो से तीन रूट पर विचार चल रहा है, जिसे जल्द ही निर्धारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस, दो मई को किसान कल्याण दिवस मनाया जाएगा
रोड शो के साथ ही सहकारिता मंत्री ने अन्य कार्यक्रमों की भी घोषणा की। ग्राम स्वराज अभियान के तहत 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस मनाया जाएगा। 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति अभियान चलाकर आवास, प्रधानमंत्री सौभाग्य जैसी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत अभियान के तहत प्रदेश की सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही दो मई को किसान कल्याण कार्यशालाओं के आयोजन और पांच मई को आजीविका कौशल विकास मेलों का आयोजन किया जाएगा।

275 करोड़ की राशि से कराएं जाएंगे विकास कार्य : ग्रोवर
- कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कलानौर नगरपालिका में जीत के लिए सरकारी नीतियों के प्रचार का निर्देश दिया
रोहतक।
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर निगम के दायरे में आनी वाली बाहरी कॉलोनियों में अमरूत योजना के तहत 275 करोड़ की राशि से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके साथ ही 13 मई को नगरपालिका कलानौर के सभी 15 वार्डों में जीत के लिए सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को दी। उपलब्धियों के बारे में बताया कि चार साल में उज्ज्वला योजना के तहत 15 करोड़ गैस कनेक्शन बांटे। इसके साथ ही योजना के तहत बीपीएल में सभी वर्गों को शामिल किया गया। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के फैसले के बाद सरकार को दलित विरोधी बताए जाने पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बनाए संविधान पर चलकर ही एक गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना है। सहकारी मिलों ने 450 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके रिकॉर्ड बनाया है। फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। अब तक 24 हजार युवाओं को नौकरी दी जा चुकी हैं और शीघ्र ही 38 हजार अन्य नौकरियां बिना साक्षात्कार के दीं जाएंगी। इसके साथ ही चार लाख युवाओं को कौशल विकास योजना से जोड़कर निपुण बनाया गया है।

तीन मई को हो सकता है भाजपा कार्यालय का विधिवत भूमि पूजन
भले ही चंडीगढ़ में सोमवार को रोहतक समेत प्रदेश के 11 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमि पूजन कर दिया गया हो, लेकिन विधिवत तौर पर भूमि पूजन तीन मई को रोहतक में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान हो सकता है। देश में 546 जिले हैं, जिसमें से सभी में भाजपा का पार्टी मुख्यालय बनाया जा रहा है, जिसमें रोहतक भी शामिल है। हालांकि सोेमवार को रोहतक में भाजपा कार्यालय के लिए सेक्टर-6 में तय की गई जमीन पर पूजन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed