{"_id":"59cd6a9e4f1c1b72548b4e09","slug":"61506634398-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो ने प्रदर्शन कर एमडीयू प्रशासन को दिया 14 दिन का अल्टीमेटम, फिर करेंगे यूनिवर्सिटी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसो ने प्रदर्शन कर एमडीयू प्रशासन को दिया 14 दिन का अल्टीमेटम, फिर करेंगे यूनिवर्सिटी बंद
Updated Fri, 29 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पिछले दिनों एमडीयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव भाषण के दौरान हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनसो कार्यकर्ताओं पर यूनिवर्सिटी की तरफ से की गई कार्रवाई के विरोध में वीरवार को सांसद दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन हुआ। सांसद ने चेतावनी दी यदि 14 दिन में गलत तरीके से की गई कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश भर के विद्यार्थी आकर यूनिवर्सिटी बंद कर देंगे।
पूर्व घोषणा के अनुसार, सुबह के समय सांसद दुष्यंत चौटाला और इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल की अगुवाई में इनसो कार्यकर्ता पहले शहीद स्मारक पर पहुंचे और शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। इसके बाद सभी एकजुट होकर कुलपति कार्यालय पर पहुंच गए। इस दौरान सांसद चौटाला ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का पक्ष सुने कार्रवाई नहीं की जा सकती, लेकिन यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने मनमर्जी के मुताबिक कार्रवाई कर दी। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। हंगामा अधिक होता देख कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया और रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज कार्यालय से बाहर आए। यूनिवर्सिटी अधिकारियों ने सांसद से बातचीत की, लेकिन सांसद ने स्पष्ट कहा कि प्रॉक्टर बोर्ड ने मनमाने तरीके से छात्रों का भविष्य खराब करने की कोशिश की है। उन पर कार्रवाई कर दी गई। मांग करते हुए कहा कि जब तक प्रॉक्टर के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए और मनमाने तरीके से लिए गए फैसले को भी वापस लें। चेतावनी दी कि यदि 14 दिन में मांग पूरी नहीं होती तो प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को लाकर यूनिवर्सिटी को बंद करा दिया जाएगा। साथ ही राज्यपाल से मिलकर कुलपति और रजिस्ट्रार को हटाने की मांग करेंगे।
भारी फोर्स रही मौजूद
इनसो के हंगामे का पता चलते ही भारी संख्या में पुलिस यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंच गई थी। इसके बाद जैसे ही सांसद चौटाला के आने का पता चला तो कुलपति कार्यालय के वहां पर भी पुलिस तैनात कर दी गई। प्रदर्शन खत्म होने के बाद ही राहत की सांस ली।
विज्ञापन
यह रहे शामिल
प्रदर्शन करने वालों में हलका अध्यक्ष राजेश सैनी, बलराम मकड़ौली, डॉ. संदीप हुड्डा, अरविन्द गोस्वामी, रामबीर बडाला, प्रदीप शर्मा, भीषम दहिया, रवि रेढृू, सन्नी नारा, मंजीत देशवाल, मोहित साहू, दीपक मलिक, अभिषेक देशवाल, नवीन शर्मा, गुरजीत राणा, मोहित ओहल्याण, हरेंद्र, अक्षय यादव, महेश, सक्षम, नीरज अंतिल, लोकेश, साहिल देशवाल, अमित नांदल, राहुल यादव और मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे।