{"_id":"59adabfd4f1c1be3278b51bc","slug":"61504553981-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी के दबाव में नहीं झूकेगी सरकार : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी के दबाव में नहीं झूकेगी सरकार : मनोहर लाल
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार किसी के दबाव में नहीं झुकेगी। यह बात उन्होंने यशपाल मलिक के झज्जर में भाईचारा रैली में सरकार को दी चेतावनी पर कहा। सोमवार को रेवाड़ी में पत्रकारों ने सीएम से यशपाल मलिक के बयान पर सवाल किया तो सीएम ने कहा कि जाट सहित छह जातियों को आरक्षण को लेकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को मार्च तक इस मामले में रिपोर्ट देनी है। यह कोर्ट के आदेश हैं। सरकार किसी के दबाव में नहीं चलेगी। उल्लेखनीय है कि यशपाल मलिक ने रविवार को झज्जर में आयोजित भाईचारा रैली में बयान दिया था कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को मार्च तक अपनी रिपोर्ट देनी है। लेकिन जाट समाज मार्च तक इंतजार नहीं कर सकता। जाट समाज सरकार को दो माह का समय देता है। इस दौरान आंकड़े जुटाकर सरकार ने जाटों को आरक्षण नहीं दिया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए आठ राज्यों में आंदोलन का बिगुल बजाएंगे।
कोचिंग सेंटरों में लगनी लगी भीड़
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकार में भर्तियां बिना किसी भेदभाव के हो रही हैं। अब नौकरी में किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं है। योग्यता के आधार पर ही नौकरी दी जा रही है। इसका अंदाजा कोचिंग सेंटर पर लगनी वाली भीड़ से लगाया जा सकता है। विद्यार्थियों को पता है कि उन्हें पढ़ना होगा और अपनी योग्यता बढ़ानी होगी। तभी नौकरी मिलेगी।
जनता चाहेगी तो फिर मौका मिलेगा
उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी काम पूरी पारदर्शिता से किए हैं। जनता चाहेगी तो फिर मौका मिलेगा। भर्तियों में किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा। आखिर इन्हें ही 35 साल तक आपके लिए काम करने हैं।