फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पेंशनरों के लिए लगाया जांच शिविर

पेंशनरों के लिए लगाया जांच शिविर

Tue, 04 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पेंशनरों के लिए लगाया जांच शिविर
पेंशनरों के लिए लगाया जांच शिविर
विज्ञापन

नारनौल। उपायुक्त कैंप कार्यालय के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक की कचहरी शाखा में सोमवार को पेंशनरों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों पेंशनरों ने जांच कराई। शिविर का शुभारंभ एसडीएम सतीश कुमार ने किया।

इस मौके पर एसडीएम सतीश कुमार ने कहा कि कई बार हम शरीर में होने वाले छोटे-मोटे बदलाव को नजरअंदाज कर देते हैं। आगे चलकर ये गंभीर बीमारी का रूप धारण कर लेते हैं। हम सबको समय-समय पर अपनी जांच करानी चाहिए ताकि बीमारी का समय रहते पता चले। शाखा के प्रबंधक एसके चौहान ने बताया कि इस शिविर में सैकड़ों पेंशनरों के रक्तचाप, शुगर व अन्य जांच की गई। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पेंशन एक से दस तारीख तक बैंक में आते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बैंक ने आज यह कैंप लगाने का निर्णय लिया ताकि समाज के इस तबके के स्वास्थ्य की जांच बिल्कुल निशुल्क और बिना किसी झंझट के हो सके। इस मौके पर डॉ. सचिन, डॉ. महेंद्र, सारिका व सतपाल शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed