फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रत्येक गांव में लगेंगे 100 छायादार पौधे

प्रत्येक गांव में लगेंगे 100 छायादार पौधे

Sat, 01 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रत्येक गांव में लगेंगे 100 छायादार पौधे
प्रत्येक गांव में लगेंगे 100 छायादार पौधे
विज्ञापन

नांगल चौधरी। पौधों की अंधाधुंध कटाई होने के कारण पर्यावरण में जहरीली गैसों की मात्रा बढ़ गई। जिससे कैंसर, टीबी व अस्थमा आदि मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इस समस्या के समाधान को लेकर सरकार ने ‘हर गांव छाया’ योजना क्रियान्वित की है। इसके तहत प्रत्येक गांव में 100 छायादार पौधे लगाए जाएंगे। वहीं ग्रामीणों को उन्हें संरक्षण की प्रेरणा देने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
नांगल चौधरी ब्लॉक में फोरेस्ट विभाग की ओर से गांव में लगाए जाने वाले पौधों की लक्ष्यापूर्ति के लिए भुंगारका में नर्सरी प्लांट स्थापित किया गया है। निर्धारित योजना के मुताबिक सालाना 150-250 एकड़ रकबे पर विभिन्न पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें अरावली, पंचायती एवं निजी रकबे को शामिल कर लिया गया। नियमानुसार पौधरोपण के बाद विभाग को 5-6 साल कड़ी रखवाली करनी पड़ेगी। पौधों की सिंचाई, खुदाई एवं तारबंदी व्यवस्था पर वन विभाग की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। छोटे पौधे बड़े पेड़ों में तब्दील होने पर वन क्षेत्र को पंचायतों के सुपुर्द करने का प्रावधान है, परंतु लोकल राजनीति से प्रभावित पंचायतें पेड़ों की सुरक्षा को महत्व नहीं देती। जिस कारण वन माफिया के हौसले बुलंद हो चुके। सूत्रों के मुताबिक विभाग जितनी पौधरोपण करवाता है, उससे अधिक पेड़ों की अवैध कटाई हो जाती है। गहरी जंगलात बंजर में तबदील होने से वन्य प्राणियों को खाद्य संकट उत्पन्न हो गया। पर्यावरण की स्वच्छता प्रभावित होने के कारण विभिन्न बीमारी पनपनी शुरू हो गई। वातावरण में जहरीली गैस बढ़ने से ग्लोब वार्मिंग का संकट गहराने लगा है। समाधान को लेकर सरकार हर गांव छाया योजना चलाई है।
विज्ञापन

पंचायतों में लगेंगे जागरूकता सेमिनार
पौधरोपण के बाद सिंचाई व देखभाल मुख्य समस्या है। इसके लिए विभाग पंचायत व सामाजिक संगठनों की मदद लेगा। जागरूकता सेमीनार लगाकर युवाओं को पेड़ बढ़ाओ स्वास्थ्य बचाओ मिशन से अवगत करवाया जाएगा। जागरूक पंचायत को सम्मानित करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख पौधरोपण की रूपरेखा तैयार
बारिश होने के बाद आरडीएफ और बीडब्लूएल स्कीम के तहत करीब 50 हजार पौधरोपण होगा। निशुल्क 30 और अन्य योजनाओं के तहत 20 हजार पौधे लगवाने की योजना है। गांवों में छायादार पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रेम कुमार, रेंज अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed