{"_id":"5946c7e34f1c1b2d7c8b4780","slug":"61497810915-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों के लिए वातानुकूलित वेटिंग रूम सहित यात्रियों के लिए साधारण श्रेणी प्रतीक्षालय की सुविधा मिलेगी। इसका उद्घाटन 20 जून को रेलमंत्री सुरेश प्रभु जयपुर से करेंगे। वहीं सीकर-दिल्ली सराय रोहल्ला नई रेल सेवा का संचालन भी होगा। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी।
रेलवे ने प्रेस नोट में बताया कि हाल ही में रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम एवं वाटर वेंडिंग मशीन भी शुरू की गई है। रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर सहित अन्य सुविधाएं भी भविष्य में मिलेंगी। वहीं सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन के ठहराव के रेवाड़ी, कनीना, पटौदी रोड और गुड़गांव से यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। इस नई रात्रिकालीन रेल सेवा के शुरू होने से रेवाड़ी से दिल्ली की ओर अलसुबह जाने वाले रेल यात्रियों को लाभ होगा। वहीं देर रात अपना काम निपटाकर वापस लोगों को रेवाड़ी और पटौदी रोड जैसे स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
पहले फेज में होगा दिल्ली-रेवाड़ी मार्ग का विद्युतीकरण
विज्ञप्ति में बताया कि दिल्ली रेवाड़ी रेल लाइन के विद्युतीकरण का टेंडर फाइनल हो गया है कंपनी एलएंडएफएस ने रेवाड़ी से विद्युतीकरण के कार्य को शुरू करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले फेज में दिल्ली-रेवाड़ी रेल लाइन का विद्युतीकरण तथा दूसरे फेज में अलवर-जयपुर रेल लाइन के विद्युतीकरण का काम पूरा होगा। दिल्ली-रेवाड़ी के रेल विद्युतीकरण का काम मार्च 2018 में पूरा कर लिया जाएगा। इस रूट के विद्युतीकरण होने के बाद दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को नई ट्रेनों और नई पैसेंजर ट्रेनों को लाभ मिल सकेगा।