फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   61 percent women in the state suffer from anemia: Dr. Lalit Sharma

प्रदेश में 61 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित : डॉ ललित शर्मा

Fri, 07 Mar 2025 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
61 percent women in the state suffer from anemia: Dr. Lalit Sharma
06सीटीके21-गौड़ कॉलेज में डॉ. ललित शर्मा को सम्मानित करते हुए। स्रोत:कॉलेज
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का वीरवार को दूसरे दिन रहा। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक डॉ. ललित शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने हरियाणा में महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति पर अपने विचार रखते हुए बताया कि एनएफएचएस-5 के सर्वे के अनुसार 61 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। एनीमिया मामलों में देशभर में हरियाणा 11वें स्थान पर है।
विज्ञापन

डॉ. ललित शर्मा ने बताया कि महिला अस्वस्थ होती है, तो इसका दुष्प्रभाव उसके संतान व परिवार पर पड़ता है। महिला अस्वस्थता अक्सर गरीबी, अज्ञानता, जागरूकता का अभाव और चिकित्सकीय सुविधा के अभाव में होता है। महिला को ही समाज व परिवार का आधार कहा जाता है, यदि महिलाएं ही अस्वस्थ हैं तो एक उज्ज्वल और निरोगी समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्वयंसेवकों को सामाजिक सरोकार के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed