फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   6000 students took the evaluation exam

Rohtak News: 6000 विद्यार्थियों ने दी मूल्यांकन परीक्षा

Sat, 24 May 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 24 May 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
6000 students took the evaluation exam
रोहतक। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले के स्कूलों में दक्षता आधारित मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। जिला निपुण समन्वयक रूपांशी हुड्डा ने बताया कि शुक्रवार को पहली व दूसरी कक्षा की हिंदी और गणित की परीक्षा आयोजित की गई। लगभग 6000 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा की मुख्य की विशेषता है कि यह दक्षता आधारित परीक्षा है। उन्होंने बताया कि पहली व दूसरी की परीक्षा 23 से 26 मई तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 27 व 28 मई को तीसरी, चौथी व पांचवीं कक्षा की हिंदी व गणित की परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा प्रत्येक छात्र की दक्षता-आधारित अधिगम स्थिति का स्पष्ट मूल्यांकन करने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को सुदृढ़ कर पाएंगे व उन क्षेत्रों की पहचान कर सकेंगे जहां सुधार की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed