फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   60 thousand 220 farmers got compensation amount of Rs 98.5 crore

Rohtak News: 60 हजार 220 किसानों को 98.5 करोड़ की मुआवजा राशि मिली

Wed, 21 Feb 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 21 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
60 thousand 220 farmers got compensation amount of Rs 98.5 crore
रोहतक। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत योजना शुरू होने से लेकर अब तक जिले में 60 हजार 220 किसानों को 98 करोड़ 58 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जा चुकी है।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि अब तक फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत जिले के 1245 किसानों को 25 करोड़ रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 83 हजार से अधिक किसानों को 177 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी हैं। मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत अब तक जिले के 1361 किसानों को एक करोड़ 73 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। धान की सीधी बिजाई करने वाले 1332 किसानों को एक करोड़ 35 लाख रुपये की सहायता राशि का लाभ दिया गया है। देशी कपास की खेती को बढ़ावा देने के लिए अभी तक 595 किसानों को 34 लाख रुपये की सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed