{"_id":"678fea98bbaff8fabc0ce5d4","slug":"6-rounds-fired-in-old-rivalry-panic-spread-rohtak-news-c-198-1-rew1001-214258-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुरानी रंजिश में 6 राउंड फायरिंग, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुरानी रंजिश में 6 राउंड फायरिंग, फैली दहशत
Wed, 22 Jan 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव रामपुरा में रात करीब 8 बजे आपसी रंजिश में एक युवक पर छह राउंड फायरिंग की गई। इससे दहशत फैल गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।युवक घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। उसके साथ एक अन्य साथी भी था।
फायरिंग करने वाले की पहचान हो गई है। उसने गांव कुतुबपुर निवासी गौरव पर फायरिंग की। फायरिंग की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की टीम भी पहुंची। पुलिस ने मौके पर कारतूस का खोखा बरामद किया है। घटना की सूचना मिलने पपर एसपी और डीएसपी भी पहुंचे और जांच पड़ताल की। आरोपी एक बाइक पर सवार होकर आया था। उसके साथ एक अन्य साथी भी था। आरोपी जब फायरिंग कर रहा था तो गौरव जान बचाने के लिए किसी के घर में घुस गया। इस दौरान लोगों ने उसे बाहर निकाल दिया। गौरव अपने आप को बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा। वह बच निकलने में कामयाब हो गया।
फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। यह भी बताया जा रहा है कि पहले भी आरोपी ने गौरव पर फायरिंग की थी। फिलहाल रामपुरा थाना के प्रभारी मनीष का कहना है कि मौके पर सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंच गई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। मामले में अभी जांच पड़ताल की जा रही है।