फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   6 new dengue patients found, notice given to 11 on getting larvae

डेंगू के 6 नए मरीज मिले, लार्वा मिलने पर 11 को दिए नोटिस

Wed, 13 Oct 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
6 new dengue patients found, notice given to 11 on getting larvae
कोरोना संक्रमण के खतरे के साथ जिले में डेंगू भी पांव पसार रहा है। मंगलवार को डेंगू के 6 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ अब तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 45 पहुंच गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारियों को 11 जगह पर मच्छर का लार्वा मिला। इसके चलते इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। जिला मलेरिया विभाग के मुताबिक, छह डेंगू मरीज मिले हैं। इनमें एकता कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, शास्त्री नगर, सेक्टर चार व बलियाना का एक-एक केस शामिल है। शहर में पांच व ग्रामीण इलाके में मिले एक डेंगू मरीज के चलते यहां फॉगिंग कराई जाएगी। इधर, मंगलवार को विभाग की टीम ने मच्छर जनित रोगों के प्रति लोगाें को जागरूक बनाने के लिए उद्देश्य से अभियान चलाया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि एंटी लार्वा एक्टिविटी के तहत टीमों ने वैश्य शिक्षण संस्थान, हरकी देवी कॉलोनी, डीएलएफ में पानी के स्रोत जांच गए। टीम ने कुल 615 घरों का जांचा। इनमें से 11 में लार्वा मिला। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही 72 घंटे में लार्वा मिलने पर जुर्माना किए जाने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed