{"_id":"674c9dd28068847df302c947","slug":"5994-gave-medical-officer-exam-for-777-posts-result-on-6th-rohtak-news-c-17-roh1020-555028-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 777 पदों के लिए 5994 ने दी चिकित्सा अधिकारी की परीक्षा, परिणाम 6 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 777 पदों के लिए 5994 ने दी चिकित्सा अधिकारी की परीक्षा, परिणाम 6 को
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश में 777 चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए रविवार को परीक्षा हुई। 7994 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। 5994 ने परीक्षा दी, 2 हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को दोपहर 12:30 से 2 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
मेडिकल अफसर की परीक्षा शहर में करीब 33 सेंटरों पर हुई। हर केंद्र पर फ्लाइंग स्क्वॉड ने पूरे समय निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान मोबाइल जैमर लगाए गए थे। वहीं उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक हाजिरी ली गई। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। सभी उम्मीदवारों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।
रविवार रात तक सभी प्रश्न पत्र और उत्तरकुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। 2 से 4 दिसंबर तक उम्मीदवारों से ऑब्जेक्शन मांगे गए हैं, जो विभाग की ईमेल आईडी coe@ uhsr.ac.in पर शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। 5 दिसंबर को एक्सपर्ट की टीम उन ऑब्जेक्शन पर अध्ययन करेगी। उसी दिन रात्रि तक अंतिम उत्तर वेबसाइट अपलोड होंगे। 6 दिसंबर को लिखित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. एचके अग्रवाल, कुलपति, यूएचएस
विज्ञापन
मेडिकल अफसर की परीक्षा शहर में करीब 33 सेंटरों पर हुई। हर केंद्र पर फ्लाइंग स्क्वॉड ने पूरे समय निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान मोबाइल जैमर लगाए गए थे। वहीं उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक हाजिरी ली गई। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। सभी उम्मीदवारों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
रविवार रात तक सभी प्रश्न पत्र और उत्तरकुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। 2 से 4 दिसंबर तक उम्मीदवारों से ऑब्जेक्शन मांगे गए हैं, जो विभाग की ईमेल आईडी coe
विज्ञापन
-डॉ. एचके अग्रवाल, कुलपति, यूएचएस