फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   58th Haryana State Sub Junior Badminton Competition begins

Rohtak News: 58वीं हरियाणा राज्य सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

Fri, 15 Aug 2025 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
58th Haryana State Sub Junior Badminton Competition begins
सेक्टर 6 में 58वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते समाजसेवी राजेश
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सेक्टर-6 स्थित फ्लाई विंग स्पोर्ट्स एरिना में वीरवार को हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में योनेक्स सनराइज एलपीएस बोसार्ड 58वीं राज्य सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंभ हुआ।
समाजसेवी एवं एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के प्रारंभिक दौर के क्वालीफाइंग मुकाबले हुए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया उपस्थित रहे। मुख्यातिथि राजेश जैन व विशिष्ट अतिथि अजय सिंघानिया ने ओपनिंग मैच खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राजेश जैन ने कहा कि इस चार दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी रोहतक जिला बैडमिंटन एसोसिएशन कर रहा है। इस खेल में शारीरिक फिटनेस के साथ साथ मानसिक दृढ़ता भी जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों, अभिभावकों व खेल प्रेमियों पर्यावरण सरंक्षण में योगदान देने की अपील की।


बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय सिंघानिया ने कहा कि हरियाणा के बैडमिंटन खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में जीत हासिल कर हरियाणा का गौरव बढ़ा रहे हैं। मेजबान जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ स्मृति चिह्न भेंट किए।

इसमें हरियाणा भर से 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें सचिव उमेद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मलिक, टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर रितेश दलाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed