फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   580 quintals of mustard arrived in the mandis of the district, purchase stuck due to moisture

Rohtak News: जिले की मंडियों में 580 क्विंटल सरसों की आवक, नमी के कारण खरीद अटकी

Sat, 22 Mar 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 22 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
580 quintals of mustard arrived in the mandis of the district, purchase stuck due to moisture
फाेटो-21सीटीके09 अनाज मंडी में सरसों की फसल को सुखाते हुए किसान। संवाद
रोहतक/सांपला/महम/कलानौर। रबी सीजन की नकदी फसल सरसों की अनाज मंडी में आवक शुरू हो गई है। कलानौर को छोड़ कर शुक्रवार को तीन अन्य मंडियों में 580 क्विंटल सरसों की आवक हुई, लेकिन फसल में नमी की मात्रा 18 से 19 प्रतिशत होने के चलते खरीद अटकी हुई है। नमी आठ प्रतिशत होने पर ही सरसों की खरीद की जाएगी। इसके चलते किसान मंडी में अपनी फसल धूप में सुखाते नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोहतक अनाज मंडी में 80 क्विंटल सरसों पहुंची। सांपला में किसानों को 32 गेट पास जारी हुए। यहां करीब 300 क्विंटल सरसों की आवक हुई। सांपला मंडी में 15 मार्च से सरसों की खरीद शुरू हो चुकी। महम अनाज मंडी में शुक्रवार को 200 क्विंटल सरसों पहुंची। नमी के चलते अभी खरीद नहीं हुई है। कलानौर मंडी में शुक्रवार को किसान सरसों लेकर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


वर्जन
सरसों में तय मानक से ज्यादा नमी मिल रही है। इस कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी है। सरसों में आठ प्रतिशत से कम नमी होते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी। खरीद को लेकर हैफेड की ओर से तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र, डीएम हैफेड, रोहतक।

महम में पहले दिन 200 क्विंटल सरसों की आवक
महम अनाज मंडी में खरीद एजेंसी स्टेट वेयर हाउस की सरसों खरीद की तैयारियां अधूरी हैं। किसानों ने सरसों निकालनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को पहले दिन सरसों लेकर किसान मंडी में पहुंचे। महम में अभी सरसों की कटाई जोरों पर है। मंडी में सरसों आने में अभी तीन से चार दिन लग सकते हैं। मंडी प्रशासन की ओर से खरीद के प्रबंध पूरे करने का दावा किया जा रहा है।
मंडी सचिव दीपक कुमार ने कहा कि पहले दिन 200 क्विंटल सरसों के लिए गेट पास दिए गए हैं। महम अनाज मंडी में अभी खरीद एजेंसी के पास बारदाने समेत अन्य सुविधाओं की कमी है। सोमवार से सुचारु रूप से सरसों की आवक बढ़ने की उम्मीद है। मंडी के दोनों गेटों पर चौकीदारों की व्यवस्था की गई है। सरकार ने सरसों का भाव 5950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।


गेहूं और सरसों खरीद के लिए दोबारा पोर्टल चालू किया
सांपला। गेहूं व सरसों को एमएसपी पर बेचने के लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले किसान की फसल सरकारी दाम पर नहीं खरीदी जाएगी। किसानों की इस समस्या के समाधान के लिए विभाग ने दोबारा से पोर्टल चालू कर दिया है। हाल में जिले में करीब 30 प्रतिशत किसानों ने फसल का पंजीकरण नहीं कराया है। सांपला अनाज मंडी में अब तक करीब 900 क्विंटल सरसों बिक्री के लिए पहुंच चुकी है। किसान मंडी में फसल लेकर पहुंचता है तो उसे पंजीकरण नंबर पूछा जाता है। रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं होने पर खरीद नहीं की जा रही है। रोहतक में करीब 1,05,000 हेक्टेयर में गेहूं, 13,000 हेक्टेयर में सरसों की बिजाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed